लखनऊ: उत्तर प्रदेश में फर्जी शिक्षकों की सिलसिलेवार घटनाओं के बाद योगी सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों के डॉक्यूमेंट की जांच करने के आदेश दिए हैं. बता दें कि, यूपी में फर्जी शिक्षकों के चलते विपक्ष प्रदेश सरकार पर चौतरफा हमलावर है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांध इस मुद्दे पर बेहद आक्रामक हैं
ऐसे डॉक्यूमेंट्स की जांच

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में एक जांच कमेटी बनाकर जांच करने के आदेश दिए हैं. ये कमेटी माध्यमिक शिक्षा, उच्च और बेसिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग के सभी स्कूलों के अलावा कस्तूबरा गांधी आवासीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को दस्तावेजों की जांच करेगी. उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश अवस्थी ने कहा है कि, अगर कोई फर्जी पाया गया तो उन पर कार्रवाी की जाएगी.
प्रियंका गांधी और शिक्षामंत्री में ‘ट्वीट वार’
69000 शिक्षक भर्ती से लेकर अनामिका शुक्ला प्रकरण तक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है इसी मामले में प्रियंका गांधी और बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी में ट्वीटर वार भी चल रहा है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘यह सब किसके कार्यकाल में हुआ है? क्या इसकी जानकारी संबंधित विभाग के मंत्री या मुख्यमंत्री को नहीं थी?‘
वहीं उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षामंत्री ने प्रियंका गांधी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए लिखा है कि,

“आदरणीया बहन जी यहां तो कोई मामला मा.मुख्यमंत्री जी और मेरे संज्ञान में आते ही कड़ी कार्यवाही शुरू हो जाती है लेकिन देश जानना चाहता है कि रॉबर्ट वाड्रा के जमीन घोटाले की जानकारी आपको थी या नहीं ?”
