लखनऊ: सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज है कि कांग्रेस द्वारा योगी सरकार को भेजी गई 1000 बसों की लिस्ट फर्जी है, इस लिस्ट में बसों के साथ साथ बाइक, थ्री व्हीलर और कारों का भी नंबर दिया गया है. सोशल मीडिया पर ये भी दावा किया रहा है कि फर्जी लिस्ट भेजकर कांग्रेस मजदूरों पर राजनीति कर रही है
क्या है लिस्ट में
दरअसल कहा जा रहा है कि मजदूरों की मदद के लिए बस उपलब्ध कराने के नाम पर कांग्रेस पार्टी पिछले 3 दिनों से राजनीति कर रही है. कांग्रेस पार्टी मदद के नाम पर योगी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस के प्रस्ताव पर जब योगी सरकार ने बसों के लिए अपनी सहमति देते हुए सभी बसों के कागजात और लिस्ट मांगी तो दावा किया जा रहा है उसमें एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है.
बस की जगह कार और एम्बुलेंस के नंबर –
कहा जा रहा है जो लिस्ट कांग्रेस पार्टी की तरफ से उपलब्ध कराई गई उसकी जांच करने पर उसमें दिए हुए कई नंबर फर्जी पाए गए हैं जो नंबर बसों की सूची में दिए है उन नंबरों को चेक करने पर वह नंबर किसी थ्री व्हीलर ऑटो, एंबुलेंस, मोटरसाइकिल या अन्य वाहनों के हैं. कई वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुके हैं तो कई वाहनों के इंश्योरेंस समाप्त हो चुके हैं. सरकार ने ऐसे कई नंबर पकड़े हैं जो नंबर बसों की नहीं है.
लिस्ट में दिए कुछ फर्जी नंबर
RJ 27 PA 9852 ambulance
RJ14TD 1446 CAR
RJ40PA 0186 THREE Wheeler
RJ40PA 0123 AUTO RICSHA
RJ34 PA 2938 AUTO
RJ14PA 1932 AUTO
