बुलंदशहर: इस समय पूरी दुनिया कोविड 19 की मार झेल रही है. पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है. हर दिन लोग अपने परिवार के किसी न किसी सदस्य को खो रहे है. इस समय पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में है. कोरोना के प्रकोप न सिर्फ लोगों की जान ली, बल्कि कुछ लोगों का आत्मविश्वास भी छीन लिया है. ऐसे समय में हमें अपने लोगों का आत्मविश्वास फिर से जगाना होगा. लोगों के मन में एक डर सा बैठ गया है, जिससे कुछ लोग कुछ काम भी नहीं करना चाहते हैं. ऐसे में सबसे जरूरी है, खुद पर काबू पाना. हम ऐसे हारकर नहीं बैठ सकते है, हमें खुद में भी आत्मविश्वास जगाना होगा और दूसरे लोगों को भी इसी बात के लिए उत्साहित करना होगा. अगर आप घर से काम नहीं कर रहें हैं तो, आप खुद को निराश मत होने दीजिए, आप इस समय में खुद को एक बेहतर दिशा दिखा सकते हैं. आज का जमाना डिजिटल है, आप हर चीज यूट्यूब के जरिए सीख सकते हैं या गूगल सर्च करके हर चीज पढ़ सकते हैं. जिन लोगों के पास इस समय नौकरी नहीं है या फिर वो घर में बैठकर बोर हो रहे हैं, तो वो लोग अपने समय का बेहतर उपयोग कर सकते हैं. बस उसके लिए थोड़ी मेहनत करनी होगी. आप हर दिन पढ़िए चाहें पुरानी ही किताब, लेकिन पढ़िए जरूर इससे आपके अंदर जो नकारात्मकता उतपन्न हुई है, वो खत्म होगी और आपको थोड़ा ही सही लेकिन कुछ तो चीजें जरूर सीखने को मिलेंगी. जो लोग किताब पढ़ने में दिलचस्पी नहीं रखते वो लोग कुछ नई चीजे सीखें जैसे खाना बनाना या कोई भी वो काम जो आप व्यस्त रहने पर नहीं कर पाते थे. अगर आपको अपने अंदर कोई कमी नजर आती है, जैसे सही से बोलना या फिर अंग्रेजी में न बोल पाना या टाइपिंग या कम्प्यूटर से संबंधित चीजें जो आपको नहीं आती ऐसे समय में आप यूट्यूब के जरिए खुद को बेहतर बना सकते हैं. इसके अलावा आप इतिहास से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं. तो इस समय में आप खुद को बेहतर बनाइए और दूसरों को भी चीजें सीखाइए इससे आपका ही ज्ञान बढ़ेगा औऱ ज्ञान हमेशा बांटने से बढ़ता है न कि खुद तक सीमित रखने से, इसलिए हर दिन सीखिए चाहें अपने छोटों से या बड़ों से, क्योंकि जरूरी नहीं बड़े लोग ही हमें चीजें सीखाएं कभी-कभी हमारा छोटा भाई बहन भी हमें बहुत बड़ी बात सीखा जाता है. आप अपने मन को शांत करने के लिए योगासन करिए इससे आपके दिमाग को स्थिरता मिलेगी.
इस महामारी में न छोड़े अपनों का साथ,
मिलकर लड़ने का लें प्रण,
सैनेटाइजर से धोते रहें बार-बार हाथ
खुद को रखें स्वस्थ
यह आर्टिकल युवा पत्रकार प्रीति द्वारा लिखा गया है
