कानपुर:– नगर में दलालों का आतंक एक बार फिर अपने चरम पर है. एक बार फिर ठगी का ताज़ा मामला चौबेपुर क्षेत्र से सामने आया है. जहां चौबेपुर निवासी शादाब पुत्र शाहिद अहमद उर्फ लल्ली से अहमद हुसैन नामक युवक ने लड़के की जमानत का झांसा दे कर तीस हजार रुपए ठग लिए. मामला 25 दिसंबर 2019 का है जहाँ अहमद हुसैन खान ने अपनी लड़की हीना के बलात्कार का आरोप लगा आरोपी को जेल भेजा था. अहमद हुसैन ने आरोप लगाते हुए कहा था कि शादाब अपने तीन दोस्तो राजू, अनीस और छोटू साथ देर रात मोटर साईकल पर हीना को जबरन अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था.

बार-बार ठगे गए
पुलिस द्वारा मेडिकल जांच के दौरान दुष्कर्म की कोई पुष्टि नही हुई परंतु लड़की की गवाही पर लड़को को जेल भेज दिया था. फरवरी 2020 को अहमद हुसैन पीड़ित शादाब के घर पहुच कर जमानत का झांसा दे 10000 रुपये ले गया और इसी तरह से पांच बार मे 30000 रुपए ठग लिए. साथ ही लड़को को जमानत पर निकालने के लिये 1-1 लाख रुपए की मांग भी की परंतु पैसे न देने पर पीड़ित परिवार को मारने की धमकी दे डाली. जिसकी तहरीर पीड़िता चौबेपुर थाने देने पहुँची तो पुलिस ने बिना तहरीर लिए ही उसको वापस भेज दिया.
अपना उत्तर प्रदेश के लिए कानपुर से वरिष्ठ संवाददाता फैज़ान हैदर की रिपोर्ट।
