नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना /रम्या ने एक आपत्तिजनक ट्वीट किया है. इस ट्वीट के आते ही राजनीतिक बवाल मच गया है. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर ये ट्वीट थोड़ी ही देर में तेजी से वायरल हो गया है. दिव्या स्पंदना के इस ट्वीट पर बड़ी तेजी से रिऐक्शन मिल रहे हैं.
आपको बता दें कि दिव्या स्पंदना ने ट्वीट में सरदार पटेल की ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ के लोकार्पण के वक्त की एक फोटो शेयर की है. जिसमें दुनिया की इस सबसे ऊंची प्रतिमा के पैरों के पास पीएम मोदी खड़े हुए हैं. रम्या ने इस फोटो को शेयर करते हुए एक आपत्तिजनक कैप्शन लिखा है. रम्या ने लिखा है कि Is that bird dropping? रम्या का सीधे तौर पर चिड़िया की बीट की ओर इशारा जाते हुए दिखाई दे रहा है.
Is that bird dropping? pic.twitter.com/63xPuvfvW3
— Divya Spandana/Ramya (@divyaspandana) November 1, 2018
दरअसल बता दें कि दुनिया की इस सबसे ऊंची मूर्ति के पैरों के पास खड़े मोदी बहुत ही छोटे नजर आ रहे हैं. इसी पर तंज कसने के मकसद से दिव्या स्पंदना/रम्या ने ट्वीट किया है. जानकारी दे दें कि पीएम मोदी के लिए किया गया रम्या का ये ट्वीट आपत्तिजनक श्रेणी में पहुंच चुका है. सोशल मीडिया पर अब उन्हें इस ट्वीट के काफी रिऐक्शन देखने को मिल रहे हैं.
पीएम मोदी ने भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार पटेल के 31 अक्टूबर को जन्मदिवस के मौके पर स्टैचू ऑफ यूनिटी देश को समर्पित किया. बुधवार को 182 मीटर ऊंची सरदार पटेल की प्रतिमा का लोकार्पण हुआ था. इस दौरान मोदी ने कांग्रेस पर अपने संबोधन में आरोप लगाते हुए कहा था कि ‘सरदार पटेल के इतिहास को मिटाने की कोशिश की गई.’ दिव्या स्पंदना/रम्या के इस आपत्तिजनक ट्वीट पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ये कांग्रेस के अहंकार की भाषा है. प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस अहंकार की और भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है. कांग्रेस का ये ही असली चेहरा है.
