बुलंदशहर : मऊखेडा गांव पहुंची अपना उत्तर प्रदेश की टीम गांव के लोगों से बातचीत की और समझी गांव की मूल रूप समस्याएं. गांव के लोगों का कहना है कि पूरे गांव में एक घंटा भी बारिश हो जाए तो गांव के गंदे नाले का पानी गांव के घरों में घुस जाता है. गांव के लोगो का कहना है कि गांव की पोखर जिस में गांव के पानी का निकास होता है. वहां कुछ दबंगों ने भराव करा कर नगर पालिका की मिली भगत से जबरन अवैध कब्ज़ा कर लिया है और बरसात का मौसम आते ही गांव के लोगों की तकलीफ बढ़ जाती हैं क्यों की एक बरसात पूरे गांव को जल मग्न कर देती है.
जिला मुख्यालय के नजदीक होने के बावजूद पिछड़ा हुआ है गांव
आपको बता दें बुलंदशहर का मऊखेड़ा गांव शहर के बहुत नजदीक है, लेकिन इसके बावजूद भी गांव बेहद पिछड़ा हुआ माना जाता है. गांव में जल भराव की समस्या लगातार बनी हुई है, पानी का निकास जहां होता था उस पोखर पर दबंगों ने भराव कराते हुए कब्जा कर लिया है. और जो गांव के गंदें नाले का पानी है वो लोगों के खेतों में व घरों में घुस जाता है. जलभराव की पूरे गांव में समस्या बनी हुई है गांव का हर एक शख्स प्रशासन और गांव के प्रधान से गुहार लगा चुका है लेकिन कोई भी उनकी सुनने को तैयार नहीं है.
प्रशासन से लगाई गुहार
गंदगी के चलते काफी मच्छर होते हैं, जिससे बीमारियां होती हैं और आए दिन गांव के बच्चे बीमार रहते हैं. सभी गांव वालों ने हाथ जोड़कर शासन और प्रशासन से गुहार लगाई है कि एक बार गांव की तरफ रुख करें, और गांव का नाला बनवाया जाए, जिससे गांव से पानी का निकास होता रहे और दबंगों से पोखर का कब्ज़ा हटवाया जाए. ताकि हमारे गांव के पानी का निकास हो सके गांव कि पोखर गांव की सम्पत्ति है.
अपना उत्तर प्रदेश के लिए बुलंदशहर से नीरज शर्मा की रिपोर्ट
