लखनऊ: केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी कर दी हैं. यूपी सरकारी की गाइडलाइन के अनुसार शनिवार और रविवार को रहने वाला लॉकडाउन अभी जारी रहेगा. बता दें कि, जनता और व्यापारी रविवार का लॉकडाउन हटाने की मांग कर रहे थे.
जानिए क्या खुला क्या बंद रहेगा ?
30 सितंबर तक स्कूल बंद रहेंगे ।
21 सितंबर से स्कूलों-कॉलेज में शिक्षण और गैरशिक्षण स्टाफ में से 50% तक कर्मचारियों को बुलाया जा सकता है ।
21 सितंबर से कंटेनमेंट जोन के बाहर 9वीं और 12वीं क्लास के छात्रों को स्वैच्छिक आधार पर बुलाया जा सकता है।
7 सितंबर से नोएडा मेट्रो चलाने की अनुमति दी गई है ।
कंटेनमेंट जोन में पहले की तरह लॉकडाउन रहेगा
कंटेनमेंट जोन के बाहर जिलाधिकारी द्वारा किसी तरह का लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा ।
राज्यों के बाहर और अंदर व्यक्तियों और सामान के आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा ।
सामाजिक, खेल, मनोरंजन, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में 100 से ज्यादा संख्या नहीं हो सकती ।
20 सितंबर तक शादी-विवाह जैसे समारोह में ज्यादा से ज्यादा 30 और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोगों की मंजूरी।
20 सितंबर के बाद शादी समारोह में 100 लोगों को बुलाया जा सकेगा।
सिनेमा हाल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, सभागार, फिलहाल बंद रहेंगे
21 सितंबर से ओपन एयर थिएटर खोले जा सकेंगे
