छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, कल जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (UP Board 10th and 12th Result 2021) को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. देर रात जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई यानि की कल जारी किया जाएगा.

शनिवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ में 3.30 बजे रिजल्ट की घोषणा करेंगे. इसके बाद सभी छात्र अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकेंगे.

कैसे मिलेंगे अंक…

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल कोरोना महामारी के कारण राज्य में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया गया था. परीक्षाओं का आयोजन न होने के कारण बोर्ड ने एक पैर्टन तैयार किया है, जिसके आधार पर ही छात्रों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार हाई स्कूल के परीक्षार्थियों को कक्षा 9 के 50% अंक और 10वीं प्री बोर्ड में प्राप्तांक अंक के 50% अंक देकर रिजल्ट घोषित किया जाएगा. वहीं, इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के रिजल्ट हाई स्कूल के 50% अंक और 11वीं के 40% अंक और 12वीं प्री बोर्ड के 10% अंक मिलाकर घोषित किए जाएंगे.

 

कितने परीक्षार्थी?
हाई स्कूल में 29,94,312 परीक्षार्थी हैं.

इंटरमीडिएट में 26,10,316 परीक्षार्थी हैं.

परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए गठित कमेटी को प्रदेश भर से 3910 सुझाव मिले थे, रिजल्ट से असंतुष्ट परीक्षार्थी परीक्षा देकर सुधार सकेंगे अपना परिणाम.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *