महंत नरेंद्र गिरी के शव का पोस्टमार्टम आज, अंतिम दर्शन को जाएंगे सीएम योगी और अखिलेश यादव

अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

प्रयागराज: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की मौत पर तमाम उलझे सवालों को जवाब आज कुछ हद तक मिल जाएगा. कल से ही उनकी मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है. उनके शिष्य आनंद गिरी से भी पूछताछ की गई है. वहीं आज उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. आजज दोपहर बाद उनका पोस्टमॉर्टम होगा. 2 बजे स्वरूप रानी अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा.

अंतिम दर्शन को रखा जाएगा शव, योगी-अखिलेश भी जाएंगे

पोस्टमार्टम के बाद अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर, कल स्व. महंत गिरी भू-समाधि दी जाएगी. वहीं नरेंद्र गिरी के अंतिम दर्शन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज जा रहे हैं.सपा मुखिया अखिलेश यादव भी नरेंद्र गिरी के अंतिम दर्शन करेंगे.दोपहर 12 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे अखिलेश यादव.

दर्ज हुई FIR, CBI जांच की मांग

महंत नरेंद्र गिरि की मौत मामले में FIR दर्ज की गई है. एफआईआर में आनंद गिरी नामजद है लेकिन आद्या,संदीप तिवारी का नाम नहीं है जबकि, सुसाइड नोट में दोनों के नाम का जिक्र है. खबर है कि,प्रयागराज के जार्ज टाउन थाने में FIR दर्ज हुई है. वहीं महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई है सुनील चौधरी नाम के वकील ने ये लेटर पिटिशन दाखिल की है ।

Narendra Giri: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *