UP Assembly Election 2022: कांग्रेस से बागी हुईं अदिति सिंह आज थामेगी ‘बीजेपी का हाथ’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग सकता है. रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह (Aditi Singh) जल्द ही बीजेपी (BJP) ज्वाइन कर सकती हैं. सूत्रों के अनुसार अदिति सिंह बीजेपी बुधवार को शाम 4 बजे ज्वाइन कर सकती हैं. अदिति के साथ ही बीएसपी की आजमगढ़ से विधायक वंदना सिंह और राकेश प्रताप सिंह भी बीजेपी ज्वाइन करने जा रहे हैं.

पिछले लंबे समय से अदिति सिंह के बीजेपी जॉइन करन की चर्चा थी. कांग्रेस के स्‍थानीय नेताओं के साथ ही आलाकमान की बयानबाजी से अलग विचार रखने को लेकर चर्चा में आई अदिति सिंह को लेकर लगातार ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे बीजेपी का दामन थामेंगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *