नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए DCGI की विशेषज्ञ समिति (SEC) ने भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर मान्यता दे दी है. मंगलवार को हुई बैठक में नेजल वैक्सीन को कोरोना के बूस्टर डोज के तौर पर इस्तेमाल करने की मंजूरी दी गई है.
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की एक्सपर्ट कमिटी ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर मान्यता दे दी है. इस संबंध में मंगलवार को एक अहम मीटिंग भी हुई थी. इसमें भारत बायोटेक कंपनी की नेजल वैक्सीन (नाक के जरिए दी जाने वाली वैक्सीन) को बूस्टर डोज के तौर पर मंजूरी देने पर विचार किया गया.
