BJP में CM की कुर्सी का घमासान, AK शर्मा के लिए पूर्व MP का ऐलान…

अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री पद को लेकर ‘एक अनार सौ बीमार’ वाली कहानी लगतार किस्सागोई है. या यूं कहए कि, कुर्सी वाली कलह रह-रह कर सतह पर आ रही है.

हरिनारायण राजभर का ऐलान
यूपी में चुनाव से पहले बीजेपी के एक पूर्व सांसद ने सीएम की दावेदारी को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है…घोसी से बीजेपी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष ए के शर्मा को मुख्यमंत्री बनाने का एलान कर दिया…मऊ में एक सभा में हरिनारायण राजभर ने कहा कि आने वाले समय में एके शर्मा मुख्यमंत्री हो सकते हैं…जिस वक़्त राजभर ने ये बयान दिया उस वक़्त एके शर्मा बग़ल में मौजूद थे लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा ।

कौन हैं AK शर्मा…
पूर्व नौकरशाह और PMO में अहम भूमिका निभा चुके एके शर्मा नौकरी से अचानक इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे और लखनऊ में उन्हें योगी आदित्यनाथ के बगल वाला बंगला दिया गया था,. उसकी काफी चर्चा हुई थी. कहा तो यहां तक गया था कि उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. इसको लेकर दिल्ली और लखनऊ में थोड़ी कड़वाहट की भी बात सामने आई थी. लेकिन फिलहाल वो एमएलसी हैं और बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं. वहीं अब हरिनारायण राजभर के बयान के बाद जाहिर है कि विपक्ष इसे योगी के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल करेगा।

केशव मौर्य ने भी उठाया था मुद्दा, शाह-मोदी ने किया शांत
दरअसल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में सीएम पद के चेहरे को लेकर चर्चाए तेज हो गई हैं. 2017 में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए केशव प्रसाद मौर्य सीएम की रेस में आगे थे लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से उनके अरमानों पर पानी फिर गया. अब 2022 के चुनाव से पहले वो कई बार सीएम के चेहरे को लेकर बयान दे चुके कि, चुनाव बाद नया चेहरा तय होगा या आलाकमान तय करेगा. वहीं सीएम योगी अपने लिए कई चैनलों के कार्यक्रम में ये बात दोहरा चुके कि, 2022 में फिर सीएम बनूंगा. लिहाजा रार बढ़ती देख पीएम मोदी और अमित शाह को आगे आना पड़ा.यूपी के लिए पीएम ने सीएम योगी को उपयोगी बताया तो वही अमित शाह कह चुके हैं कि 2024 में मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है तो यूपी की जनता को 2022 में योगी को मुख्यमंत्री बनाना होगा, लेकिन यूपी बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस खत्म होने के बजाय बढ़ ही जाता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *