लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी की ‘कमल संदेश’ बाइक रैली निकल रही है इसमें हर बूथ से कम से कम पांच बाइकों पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता अपने लोकसभा केन्द्र पर पहुंचेंगे. 17 नवम्बर को प्रदेश की 80 लोकसभाओं के हर बूथ से 5 मोटरसाइकिलें ‘कमल संदेश’ के साथ गांव, गली, सड़क, चैराहों पर विजय शंखनाद करेंगी.
बता दें कि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा अलग-अलग जगहों पर मोटर साइकिलों पर सवार होकर बाइक रैली का नेतृत्व करेंगे. सभी सांसद, मंत्री और विधायक अपने क्षेत्रों में बाइक रैली का हिस्सा बनेंगे. लोकसभा केन्द्रों से सुबह 11 बजे बाइक रैली ‘कमल संदेश’ देने के लिए कूच करेगी. प्रदेश पदाधिकारी, एमएलसी व राज्यसभा सदस्य भी रैली की अगुवाई करेंगे.
बाईक रैली में क्षेत्र व जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता बाईक रैली को ऐतिहासिक बनाएगी.
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि 17 नवम्बर को कमल संदेश बाईक रैली में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय चंदौली, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कन्नौज, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर तथा डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ में बाईक पर सवार होकर कमल संदेश बाईक रैली का नेतृत्व करेंगे।.
लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र में होने वाली दो बाइक रैलियों में 20 हजार से ज्यादा बाइक आने की संभावना है. लखनऊ लोकसभा में आयोजित होने वाली कमल संदेश बाइक रैली की तैयारियों का जिम्मा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा और मोहनलालगंज लोकसभा में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों का जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष राम निवास यादव को सौंपी गई है. दोनों नेताओं के मुताबिक, रैली की तैयारियां पूरी हैं. महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि लखनऊ लोकसभा में होने वाली कमल संदेश बाइक रैली झूलेलाल वाटिका से शुरू होकर 1090 चौराहे तक जाएगी. रैली में लखनऊ लोकसभा की सभी 1826 बूथों से 5-5 बाइक का लक्ष्य रखा गया है और प्रति बाइक पर दो लोग रैली में शामिल होंगे. रैली में प्रमुख रूप से उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह, मंत्री आशुतोष टंडन, रीता बहुगुणा जोशी, बृजेश पाठक, विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव, नीरज बोरा और महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रहेंगे.
श्री शुक्ला ने बताया कि, केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला बाराबंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर हरदोई, पदमसेन चैधरी खीरी, सुधीर हलवासिया रायबरेली, डॉ. राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर, लक्ष्मण आचार्य जौनपुर, शिवनाथ यादव मीरजापुर, नबाव सिंह नागर नगीना, श्रीमती कांताकर्दम सहारनपुर, रंजना उपाध्याय इटावा, उपेन्द्र शुक्ला बस्ती, दयाशंकर सिंह महराजगंज, जसवंत सैनी बुलन्दशहर, पुरूषोत्तम खडेलवाल एटा, बीएल वर्मा आंवला, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मुरादाबाद, गोविन्द नारायण शुक्ला मैनपुरी, पंकज सिंह गोरखपुर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह श्रावस्ती, अनूप गुप्ता गोण्डा, अमरपाल मौर्य धौरहरा लखीमपुर खीरी, श्रीमती अंजुला माहौर हाथरस, शंकर गिरि प्रतापगढ़, कौशलेन्द्र सिंह पटेल गाजीपुर, संजय राय भदोही, प्रकाश पाल फर्रूखाबाद, त्रयम्बक त्रिपाठी आजमगढ़, कामेश्वर सिंह घोसी, वाईपी सिंह बागपत, कुंवर सिंह तंवर अमरोहा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी सीतापुर, डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी गौतमबुद्धनगर, सदस्य राज्यसभा विजयपाल तोमर मेरठ, अनिल अग्रवाल फिरोजाबाद, अशोक बाजपेयी उन्नाव, सदस्य विधान परिषद अशोक धवन इलाहाबाद, अरूण पाठक हमीरपुर, जयपाल ब्यस्त सम्भल, प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह आगरा, स्वतंत्र देव सिंह झांसी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन रामपुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भावानी सिंह बरेली, रत्नाकर जी मछलीशहर, अजय जी गाजियाबाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी बहराइच, महेश चन्द्र श्रीवास्तव कौशाम्बी, मानवेन्द्र सिंह बांदा, रंजनीकांत महेशवरी मथुरा, अश्वनि त्यागी कैराना, धर्मेन्द्र सिंह देवरिया में ‘कमल संदेश’ रैली में बाईक पर सवार होंगे।
