अलीगढ़ में मंदिर हटाने पर हंगामा, सड़क पर उतरे लोग

अपना अलीगढ़ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

ALIGARH: शहर के खेरेश्वर चौराहा पर मौजूद प्राचीन श्री बालाजी मंदिर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा हटाए जाने की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को क्षत्रिय करणी सेना और स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और प्रशासन व NHAI के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंदिर बचाने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विकास कार्यों के नाम पर धार्मिक आस्था के केंद्रों को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है. लोगों ने आरोप लगाया कि मंदिर को बिना सहमति और वैकल्पिक व्यवस्था के हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे प्रशासन के आलाअधिकारी

इस कार्रवाई के दौरान हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. बढ़ते विरोध और लोगों के आक्रोश को देखते हुए फिलहाल मंदिर हटाने की कार्रवाई रोक दी गई. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मंदिर समिति और स्थानीय लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे।

लोगों की क्या मांग

मंदिर समिति के सदस्यों ने मांग उठाई कि, सड़क निर्माण के लिए पिलर बेस पुल बनाया जाए ताकि मंदिर को सुरक्षित रखा जा सके. उनका कहना है कि मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसे किसी भी कीमत पर नहीं हटाया जाना चाहिए. गणेश मंदिर के अचलेश्वर पीठाधीश्वर महंत विनय नाथ ने कहा कि हिंदू समाज की आस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और मंदिर को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा ।

करनी सेना भी मैदान में…

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जिले में कई स्थानों पर सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण मौजूद हैं, जिन पर पहले कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जबरन मंदिर तोड़ने का प्रयास किया गया तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *