सिर्फ 5 रुपये में पूरी हो सकती है प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की ख्वाहिश

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री अपने नए-नए तरीकों को अपनाने की वजह से चर्चा में रहते है. भाजपा ने अब चंदा प्राप्त करने का नया तरीका अपनाया है.जिसमें केवल पांच रुपये का चंदा दें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका पाएं.यह सुविधा अगले साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा ने चंदा जुटाने के लिए शुरू की है.इसका तरीका यह कि नरेंद्र मोदी(NaMo) एप्लिकेशन पर अब बीजेपी को पांच रुपये से एक हज़ार रुपये तक के बीच चंदा देकर मरेंद्र मोदी से मिलने का मौका पाया जा सकता है.इसमें एप्लिकेशन अपने यूजर को एक रेफरल कोड जनरेट करेगा.जिसे वह अपने बाकी कॉन्टेक्ट्स को ईमेल,एसएमएस और वाट्सऐप के ज़रिये भेज सकते है.

इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा नेता ने बताया कि अगर सैकड़ों लोग रेफरल कोड इस्तेमाल करेंगे या फिर ऐप पर लिंक के जरिए चंदा देंगे तो वह नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका भी पा सकते हैं. बीजेपी की इस नयी सुविधा से प्रधानमंत्री और आम लोगों के बीच संवाद पैदा करने की कोशिश है. भाजपा ने हाल ही में NaMo ऐप पर माइक्रो डोनेशन का नया फीचर शुरू किया है.

बता दें कि प्रधानमंत्री से मिलने वालों में वही लोग होंगे.जिन्होंने कि भाजपा को चंदा देने के लिए ऐप पर लगभग 100 लोगों को जोड़ा होगा अर्थात रेफरल कोड का इस्तेमाल ज़्यादा से ज़्यादा करेगा. इसमें कोई भी यूजर अपने रेफरल कोड का इस्तेमाल कर कम से कम 10 लोगों को बीजेपी को चंदा देने के लिए कह सकेगा. रेफरल कोड पर यूजर को मुफ्त में नमो मर्चेंडाइज मिलेंगे.इसमें टी-शर्ट्स व कॉफी मग्स जैसी चीजें होंगी.जिसके इस्तेमाल से पार्टी का प्रचार होगा.

एक और ख़ास बात यह की पीएम से मिलने का यह अवसर पाने के लिए आपके फोन में नमो ऐप होना जरूरी है. गूगल प्ले स्टोर या फिर आईफोन ऑपरेटिंग के ऐप स्टोर से इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है.इस ऐप पर यूजर्स सीधे प्रधानमंत्री से जनसमस्याएं साझा कर सकते हैं.जिनको गंभीरता से लिया जायेगा.जो बातें इस ऐप के प्रचार प्रसार में की जा रही है.अगर यह सच है तो इससे काफी लोगों को प्रधानमंत्री से मिलने के साथ अन्य को सहायता भी मिल सकती है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *