ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है. हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब. आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है. आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं. 25 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल.
मेष- दाहिने आंख में तकलीफ होने की संभावना है. अपनी वाणी पर संयम बनाएं रखें. नकारात्मक विचारों पर काबू बनाएं रखें. कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है. मान-सम्मान मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा.
वृषभ- आज के दिन आपको अपने नेतृत्व करने की क्षमता को पहचानना होगा और अपने आप को कैसे अभिव्यक्त करें इसे समझने पर जोर देना होगा. आधे दिन के बाद आपको मानसिक और शारीरिक रूप से थकावट लगेगी.
मिथुन- उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी. दिन की शुरुआत से ही आप ताजगी महसूस करेंगे और शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी. परिजनों और मित्रों के साथ भोजन करने का मौका मिल सकता है.
कर्क- नकारात्मक विचारों पर काबू बनाएं रखें. कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है. रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी. गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी. अपनों से मनमुटाव हो सकता है. पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें.
सिंह- स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आज आप किसी नयी योजना पर काम कर सकते हैं. जीवनसाथी आपका भरपूर साथ देंगे. पूरे दिन आप खुश रहेंगे. दाहिने आंख में तकलीफ होने की संभावना है. अपनी वाणी पर संयम बनाएं रखें. दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा.
कन्या- आज आप अपनी बनायी गयी आर्थिक योजनाओं पर काम कर सकते हैं. आज आपको अपना मन काम पर लगाना चाहिए तो दूसरी ओर रोमांस के लिए ये दिन आपके लिए अच्छा होगा. अपने जज्बातों पर काबू रखें.
तुला- जीवन साथी के सेहत का खयाल रखें. पेट दर्द या इससे जुड़ी शिकायत हो सकती है. फिजूल खर्च से बचे. आज ऑफिस में दबाव महसूस करेंगे. निवेश के समय जरुरी बातों को भूल सकते हैं.
वृश्चिक- लंबी यात्रा में अपने सामान खो सकते हैं. इस दिन आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही महसूस करेंगे.शासन सत्ता से भरपूर सहयोग मिलेगा. पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
धनु- रिश्तेदारों के पास से बहुत अच्छी खबर आ सकती है. आपको व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. संबंधों में निकटता आएगी. व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
मकर- सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें. कहीं बाहर जाने की योजना है तो उसमें बाधा आ सकती हैं. शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.
कुंभ- सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शासन सत्ता से भरपूर सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.रचनात्मक कार्य में सफल होंगे. दूसरे से सहयोग मिलेगा. भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा. दांपत्य जीवन सुखमय होगा.
मीन- सेहत पर ध्यान दें. आप जिनसे स्नेह रखते हैं उनकी तरफ से आपको अच्छी खबर मिल सकती है. आप एक ईमानदार और जिंदादिल इंसान हैं. व्यवसाय के क्षेत्र में कोई ऐसा फैसला या वादा न करें जिससे आपको पछताना पड़े.
