नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल पर एक धमाकेदार इंटरव्यू दिया है. न्यूज एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में महागठबंधन, तीन तलाक, राम मंदिर, नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक, हालिया राज्यों के परिणाम, किसान कर्जमाफी, जीएसटी, मॉबलिंचिंग और पाकिस्तान समेत हर मुद्दे पर पूछे गए सवालों का पीएम मोदी ने अपने चिर-परितिच अंदाज में बेवाकी से जवाब दिया. चलिए आपको पीएम मोदी के इंटरव्यू की बड़ी-बड़ी बातें बताते हैं.
पीएम मोदी के इंटरव्यू की 10 दिलचस्प बातें
1- महागठबंधन पर पीएम मोदी का निशाना
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी को घेरने के लिए चल रही महागठबंधन की कोशिशों पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि, महागबंधन क्यों और किसके लिए बन रहा है. इसके बनने की वजह क्या है. क्या इन्होंने कभी मिलकर देश के मुद्दे पर कोई राय रखी है. इन सबका उद्देश्य केवल सत्ता है और टारगेट एक मात्र मोदी. ये सब एक दूसरे को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं. इस बार चुनाव जनता बनाम महागठबंधन होगा.
2- ‘हालिया चुनावी परिणाम से हताश नहीं’
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों में हार के सवाल पर पीएम ने कहा कि, मैं इसे झटका नहीं मानता और इससे हताश भी नहीं हूं. बल्कि असम और त्रिपुरा में तो विपक्ष के गठबंधन को ही हार का सामना करना पड़ा है. तेलंगाना और मिजोरम में बीजेपी कहीं थी ही नहीं. हां मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता विरोधी लहर रही. लेकिन त्रिपुरा, असम, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनावों में हमने साबित कर दिया.
यह भी पढ़ें : जब आमने-सामने आए पीएम मोदी-राहुल गांधी, दोनों दिया ऐसा रिएक्शन, लोग हुए हैरान
3- RBI गवर्नर पर बोले पीएम मोदी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद सरकार और RBI के रिश्ते को लेकर उठे सवालों पर पीएम ने कहा कि, इसमें राजनीतिक दबाव का सवाल कहीं से नहीं उठता. उर्जित पटेल बहुत पहले से इस्तीफे की बात कर रहे थे. अब उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है. उनका काम बहुत अच्छा था.
4- देश में बढ़ी ईमानदारी, राहुल की जैसी सोच वैसी भाषा
प्रधाननंत्री नरेंद्र मोदी के मुताबिक देश में टैक्स देने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. देश में ईमानदारी की इबारत लिखी जा रही है. शुभ संकेत ये कि, जीडीपी के मुकाबले करेंसी करेंसी कम हो रही हैं. लोग बैकिंग सेक्टर के जरिए खुला काम कर रहे हैं. जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताने पर पीएम मोदी ने कहा कि, जिसकी जैसी सोच वैसी भाषा जीएसटी से चीजें आसान हुई हैं.
5- नोटबंदी झटका नहीं था
प्रधानमंत्री से नोटबंदी पर सवाल करते हुए पूछा गया कि, पॉलिटिकल एक्सपर्ट मानते हैं कि, 2018 के विधानसभा चुनाव में हार का एक कारण नोटबंदी है आप क्या मानते हैं. नोटबंदी की जरुरत क्या थी. इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि, ये एक झटके में लिया गया फैसला नहीं था. इसके लिए एक साल पहले ही आगाह कर दिया था. हमने कहा था कि, आपके पास ऐसा कोई धन है तो जमा करा दें नहीं तो दंड देना पड़ेगा. बहुत कम लोग आगे आए फिर स्थितियां सुधारने के लिए कदम उठाया नोटबंदी रातों-रात नहीं हुआ. देश के स्वास्थ्य के लिए ये जरुरी था.नोटबंदी ने बोरों में भरकर पड़े नोटों को बैंकिंग व्यवस्था में लाने का काम किया.
6- ‘राम मंदिर पर अध्यादेश नहीं लाएंगे’
तीन तलाक की तर्ज पर राम मंदिर के लिए अध्यादेश लााने की बातों को खारिज करते हुए पीएम ने कहा कि, तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अध्यादेश लाया गया है. राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट में अभी सुनवाई चल रही है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस से जड़े वकील इस मुद्दे पर नए-नए अड़ंगा लगा रहे हैं. दरअशल, संघ परिवार और खुद मोहन भागवत सरकार से अध्यादेश लाने की मांग चुके हैं.
7- ‘किसान कर्जमाफी कांग्रेस का लॉलीपॉप’
कांग्रेस द्वारा किसान कर्ज माफी को पीएम मोदी ने लॉलीपॉप करार दिया. पीएम ने कहा कि, इससे किसानों का कोई भला नहीं होगा. कांग्रेस सभी किसानों का कर्ज माफ नहीं कर रही हैं. कर्ज माफी इलाज भी नहीं है. देवीलाल के जमाने से कर्जमाफी की बातें कह कर चुनाव जीते जा रहे हैं. ऐसा माहौल बने कि, किसान कर्ज ही ना ले.
8- ‘कानून के डर से भागे भगोड़े’
नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे भगोड़ों पर पीएम ने कहा कि, हमने कर्ज चुकाने के लिए कड़े कानून बनाए. इसलिए ऐसे लोगों को भागना पड़ा. जो भागे हैं उनको आज नहीं तो कल लेकर आएंगे.
यह भी पढ़ें : अलीगढ़ जिला अस्पताल में भूत, बेड पर लटकी दिखीं नीम की पत्तियां
9- ‘सर्जिकल स्ट्राइक पर गर्व’
सर्जिकल स्ट्राइक पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि, हमने इस मुद्दे पर राजनीति नहीं की विपक्ष ने सबूत मांगने शुरू किए तब हमको मीडिया में बचाना पड़ा. और सर्जिकल स्ट्राइक जैसी चीजें गर्व की बात हैं तो शौर्य क्यों ना मनाएं.
10- ‘पाकिस्तान ऐसे नहीं सुधरेगा’
कभी अचानक पाकिस्तान जाकर दोस्ती का नया दौर गढ़ने की कोशिश करने वाले पीएम मोदी ने पाकिस्तान की हरकतों पर कहा कि, वो एक जंग से सुधर जाए ये मुमकिन नहीं लगता. इसके लिए लंबी रणनीति की जरुरत है. वैसे ह बातचीत के विरोध मे नहीं हैं.
