एटा/लखनऊ: जम्मू कश्मीर में पिछले साल 5 दिसंबर को पाकिस्तान की ओर से हुए हमले में शहीद हुए राजेश यादव का घर-आंगन किलकारियों से गूंज उठा है. बदले की आग में सुलग रहे शहीद के आंगन बेटे ने जन्म लिया है. बेटे को जन्म देने के बाद शहीद की पत्नी ने कहा कि वह अपने बेटे को पिता की तरह बहादुर और निडर बनाएगी. शहीद की पत्नी ने कहा कि वह अपने बेटे को भारतीय सेना का एक जवान बनाएगी, ताकि वह शहादत का बदला ले सके.
यह भी पढ़ें : राजा भैया का ये ‘दांव’ यूपी की राजनीति में भूचाल ला देगा ?
5 दिसंबर 2018 को शहीद हुए थे राजेश
जम्मू-कश्मीर में 5 दिसंबर 2018 को एटा के जलेसर क्षेत्र के गांव रेजुआ के रहने वाले राजेश यादव पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में शहीद हो गए थे. उस वक्त शहीद की पत्नी गर्भवती थी. पति की शहादत की खबर सुनने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कहा था कि वह इसका बदला पाकिस्तान से लेकर रहेंगी.
यह भी पढ़ें : शारदा यूनिवर्सिटी का छात्र बना आतंकी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
माता-पिता की इकलौती संतान थे राजेश
बता दें कि राजेश अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे. राजेश की पत्नी के अलावा उनके परिवार में एक पिता और एक मां हैं. पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद इस गांव में भी शहीद राजेश की यादें ताजा हो गई हैं. पूरा परिवार शहादत पर गर्व महसूस करता है.
