अपना वोट देकर पेट्रोल समेत इन सभी चीजों पर पाएं भारी छूट! जानें कहां मिल रहा है ऑफर

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के लिए रण सज चुका है और पहले चरण के मतदान 11 अप्रैल को डाले जाएंगे. मतदान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए अभिनेता, राजनेता अपने सोशल मीडिया पर अपील कर रहे हैं. सभी की अपील बावजूद कई लोग ऐसे हैं जो अपने हक का प्रयोग करने के लिए घर से नहीं निकलेंगे.

किसी को अपने ऑफिस जाना ज्यादा जरूरी लगेगा, तो कोई बहानेबाजी करेगा. अगर आप भी अपने वोट का उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो हो सकता है कि आपको कई सारे नुकसान हो जाएं. क्योंकि कई सारी ऐसी कंपनियां हैं जो मतदाताओं को भारी छूट दे रही हैं, लेकिन उन्होंने वोट किया हो तो. चलिए मतदान से कुछ देर पहले जानते हैं उन ऑफर्स के बारे में जिन्हें सोचने के बाद आप भी कहेंगे वोट डाल दिया जाए.

उनको अली पर, हमको बजरंग बली पर भरोसा है: योगी आदित्यनाथ

पेट्रोल और डीजल मिलेगा सस्ता
आल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (All India Petroleum Dealers Association) ने तय किया है कि मतदान (Voting) के दिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) खरीदने वाले मतदाताओं को 50 पैसे प्रति लीटर की छूट दी जाएगी. इस दौरान गाड़ी में पेट्रोल डलवाने वाले लोगों को अपने हाथ पर लगी स्याही को दिखाना अनिवार्य होगा.

अस्पताल देगा मुफ्त जांच और इलाज
इसके अलावा वोट देने वाले मतदाताओं को कुछ निजी अस्पताल मुफ्त में इलाज और जांच देने का दावा कर रहे हैं. नोएडा के फेलिक्स अस्पताल, प्रकाश अस्पताल के प्रबंधकों का कहना है कि वोट देने वाले मतदाताओं को फ्री में इलाज दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि मुफ्त जांच और इलाज कराने के लिए मतदाताओं को अपनी उंगली पर वोट का निशाना दिखाना होगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *