रामपुर: कहते हैं एक बेटा ही पिता की विरासत को आगे लेकर जाता है. जो पिता करता है उसी को देखकर बेटा आगे बढ़ता है. कुछ ऐसा ही इन दिनों समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम कर रहे हैं. अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए अब्दुल्ला ने जया प्रदा पर को निशाना बनाया है. अब्दुल्ला ने कहा, हमें बजरंगबली और अली चाहिए, लेकिन अनारकली नहीं.
रामपुर में जनसभा कर रहे थे अब्दुल्ला
दरअसल, तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रामपुर में रैली को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, ‘अली भी हमारे, बजरंगबली भी हमारे, हमें अली भी चाहिए और बजरंग बली भी चाहिए, लेकिन अनारकली नहीं चाहिए.’ हालांकि इस दौरान अब्दुल्ला ने किसी का भी नाम नहीं लिया, लेकिन अनारकली के बयान को जया प्रदा से जोड़कर देखा जा रहा है.
23 अप्रैल को होगा मतदान
बता दें कि रामपुर में तीसरे चरण में मतदान होगा. रामपुर में भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा और सपा के आजम खान के बीच मुकाबला है. आजम खान को मुस्लिम बहुल इलाका होने के कारण इस सीट से जीत की उम्मीदें लगाई जा रही हैं.
