अमेठी में स्मृति ईरानी का कूल अंदाज, खेला वॉलीबॉल, लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

अमेठी : तीसरे चरण की वोटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी का एकदम कूल अंदाज देखने को मिला है. मंगलवार को स्मृति ईरानी गौरीगंज के मवई गांव में वॉलीबॉल खेलती नजर आईं. गांव के युवाओं के साथ स्मृति ईरानी का वॉलीबॉल खेलने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे
जिस दौरान गांव के युवाओं के साथ स्मृति ईरानी वॉलीबॉल खेल रही थी, उस वक्त लोग ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे. पिछले कुछ दिनों से स्मृति और प्रियंका ग्राउंड जीरो पर उतरकर आम लोगों में खास पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *