मायावती की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चीनी मिल मामले में FIR दर्ज!

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: चुनावी समर के बीच बसपा सुप्रीमो मायवती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक पुराने मामले जांच शुरु कर दी है. और इस मामले में धोखाधड़ी, फर्जी कागजात आदि को लेकर 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. मायावती सरकार पर यूपी की सरकारी चीनी मिलों को बेचने का आरोप है. बसपा सरकार में 21 चीनी मिलों को बेचने और उसमें घोटाले का आरोप है. इनमें 7 बंद चीनी मिलों को भी बेचा गया था. जिसमें सरकार को 1179 करोड़ के नुकसान की बात कही जाती है. बता दें कि, इस मामले में योगी सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सल 2010-2011 में मायावती सरकार के समय 21 चीनी मिलों को घाटे में बताकर प्राइवेट हाथों में बेच दिया गया था . इन चीनी मिलों में 7 ऐसी मिल भी थीं जो बंद हो चुकी थीं. आरोप है कि, इन मिलों के बेचे जाने से प्रदेश सरकार को 1179 करोड़ रुपए का बड़ा घाटा हुआ था.

सीबीआई ने इनके खिलाफ दर्ज किया मामला
इस मामले में योगी सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. सीबीआई ने अब 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में धारा 420, 408, 477A, 471 और धारा 629A की कंपनी अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इनमें नदीम अहमद-वाजिद निवासी सहारनपुर, राकेश शर्मा दिल्ली, धर्मेंद्र गुप्ता गाजियाबाद, सौरभ मुकुंद सहारनपुर, जावेद सहारनपुर, सुमन शर्मा दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *