आलिया ने कुबूला रणबीर कपूर से रिश्ता, ऋषि और नीतू के साथ किया Enjoy

मनोरंजन/वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड में इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की चर्चाएं सुर्खियों पर हैं. एक तरफ जहां रणबीर की एक्स दीपिका पादुकोण जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. तो वहीं शायद जल्द ही रणबीर कपूर के घर में भी शहनाई सुनने को मिलेगी. जी हां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी कर सकते हैं. ये दोनों अभी तक अपने रिश्ते को लेकर सामने नहीं आए थे. लेकिन जब आलिया ने ‘कॉफी विद करण 6’ में अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है. जिससे इनके फैंस बेहद ही खुश हैं.

 

View this post on Instagram

 

#aliaabhatt #aliabhatt #ranbirkapoor #neetukapoor #ranlia

A post shared by RanbirAlia (@ran_lia_love) on

आपको बता दें कि आलिया भट्ट हाल ही में रणबीर कपूर के साथ न्यूयॉर्क में घूमती हुई नजर आई थीं. जिसे तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. जिसके बाद अब आलिया की फिर से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वो अपने बॉयफ्रैंड रणबीर कपूर के मम्मी-पापा के साथ नजर आ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

#ranlia in newyork #ranbirkapoor #aliabhatt #aliaabhatt

A post shared by RanbirAlia (@ran_lia_love) on

इन तस्वीरों में आलिया का रणबीर कपूर और उनकी फैमिली के साथ खूब अटेचमेंट देखने को मिल रहा है. आलिया की रणबीर की फैमिली के साथ ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. आलिया ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ खूब एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

Family #aliaabhatt #aliabhatt #ranbirkapoor #rishikapoor #neetukapoor

A post shared by RanbirAlia (@ran_lia_love) on

जानकारी दे दें कि इन दिनों ऋषि कपूर अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क गए हैं. उनकी बीमारी के चलते पूरा कपूर परिवार बहुत दिनों से न्यूयॉर्क में ही है. खबरें आ रही हैं कि आलिया और रणबीर भी जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इनके फैंस को इनकी शादी का इंतजार है. कुछ दिनों पहले रणबीर ने भी आलिया के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया था. लेकिन तब भी आलिया ने इस पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी थी. लेकिन अब जब आलिया ने ‘कॉफी विद करण’ में इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है तो इससे उनके फैंस बेहद खुश हैं. जानकारी दे दें कि जल्द ही ये दोनों फिल्म ‘ब्रह्मस्त्र’ में साथ में नजर आएंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *