नई दिल्ली: काफी समय से अपने क्यूट रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं बंटोर रहे आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एक तस्वीर सामने आई है, जिसने एक बार फिर सुर्खियों का बाजार गर्म कर दिया है. इस तस्वीर को देखने के बाद बीटाउन समेत सबके मन में एक ही सवाल है कि क्या वाकई रणबीर और आलिया ने शादी कर ली?
VIDEO: गणपति विसर्जन में जमकर नाचे सलमान खान, डेजी शाह के साथ लगाए ठुमके
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पिछले साल से ही हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ों में से एक हैं. दोनों ने जब से फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)’ की शूटिंग शुरू की थी तभी से दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आने लगी थीं. देखिए ये तस्वीर..

फिर बीते साल दोनों ने मीडिया के सामने भी अपने प्यार का इकरार कर लिया था. लेकिन अब इन दोनों की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है. इस तस्वीर में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक दूसरे के गले में वरमाला डालते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है. अब वाकई दोनों ने शादी की है या नहीं इसका पता तो वक्त के साथ ही चलेगा.
