आगरा: मोटर व्हीकल एक्ट में कट कट रहे चालों की दहशत जहा देश भर में है. वहीं ताजनगरी आगरा में एक शख्स को चालान का जैसे कोई डर ही नहीं है. क्योंकि, बीते एक साल में इन महाश्य का 71 बार चालान कट चुका है. बावजूद इसके ना तो जुर्माना भरा है और ना ही अभी तक हेलमट लगाना शुरू किया है. पुलिस अब इनकी बाइक जब्त करने की तैयारी कर रही है.
कौन हैं ये ‘श्रीमान’ , कैसे-कैसे कटे हैं चालान
आगरा के शाहगंज रुई की मंडी के रहने वाले नितेश रावत की एफजेड बाइक का पहला चालाना 2018 में कटा था. 2018 से अब तक 7 बार ई-चालान और करीब 64 बार फोटो चालान कट चुका है. अब तक हुए करीब 71 चालान में 70चालान हेलमेट ना लगाने के कारण कटे हैं. लेकिन नियमों को धता बंधाकर ये शख्स अभी तक हेलमेट नहीं लगाता है. एक बार गलत नंबर प्लेट के कारण चालान हुआ है. इनमें से 3 ई-चालान कोर्ट भेजे जा चुके हैं. इसकी बाइक पर अभी तक 31 हजार 600 रुपए का चालान हो चुका है.
कब कब कितने कितने का चालान हुआ
ट्रैफिक नियमों को धता बंधाने वाले नितेश रावत की बाइक पर अभी तक 31 हजार 600 रुपए का चालान हो चुका है. नए मोटर एक्ट के बाद इसकी बाइक का 12 बार चालान बढ़े हुईं दरों के बाद भी हुआ है. इनमें 12 बार तो 12 हजार तक का चालान कटा है.
पुलिस टॉप 20 में शामिल कर रही है नाम
आगरा पुलिस जिले में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों 20 लोगों की लिस्ट बना रही है. इसमें नितेश का नाम सबसे उपर रखा गया है. बता दें कि, इसके अधिकतर चालान हरीपर्वरत, भोगीपुरा, सेंट जौंस चौराहे पर हुए हैं. एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि, ऐेसे लोग मिसाल नहीं है बल्कि ऐसे लोगों को सूचीबद्ध कराया जा रहा है. जल्द ही कार्रवाई भी की जाएगी.
