‘मंत्री मुंह पर पेशाब करते हैं, बंदूक मुंह में घुसाकर पिटाई करते हैं’ पत्नी ने लगाए आरोप

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: यूपी सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं वित्त विकास निगम के चेयरमन बाबूराम निषाद पर उनकी पत्नी ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उनकी पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा और बंदूक से जान से मारने की धमकी के आऱोप लगाए हैं. बाबूराम निषाद दर्जा प्राप्त मंत्री हैं.

‘मंत्री मेरे मुंह पर पेशाब करते हैं बंदूक मुंह में घुसा देते हैं’
दरअसल, बाबूराम की पत्नी ने दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वीडियो में भी ऐसे ही आरोप लगाए थे. तब उन्होंने अपने दोनों बच्चों से इस बात की गवाही भी दिलवाई थी कि, मंत्री उन पर जुल्म करते हैं. अब नीतू निषाद ने फेसबुक पर पोस्ट में लिखा है कि, ‘मेरे पति मेरे शरीर पर पेशाब करते हैं और बहुत बुरी तरह से पिटाई करते हैं वह मुझे और मेरे माता-पिता और भाई को जान से मारने की धमकी देते हैं’

‘सीएम से लगाई गुहार, मंत्री होकर मारते हैं’
नीतू निषाद ने एक औऱ पोस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने लिखा है कि, ‘मैने कई बार अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है. इस मामले में उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से पत्र लिखर मदद मांगी है. नीतू आगे लिखती हैं कि, ‘मेरे पति ने बंदूक की नोक पर मुझे जान से मारने की धमकी दी और मुझ पर हाथ भी उठाया है. मेरे पति मंत्री होने के बावजूद ऐसा आचरण करते हैं’

‘अधिकारियों की मिली भगत’
दर्जाधरी मंत्री के रुतबे से अधिकारियों द्वारा कार्रवाई ना करने का आरोप भी नीतू ने लगाया है.नीतू ने लिखा है कि, मेरे पति के साथ पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत है.इसलिए मेरी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

मंत्री बोले ‘मैं तलाक लेना चाहता हूं’
इस मामले में बाबूराम निषाद का कहना है कि, ये सभी आरोप झूठे हैं. पत्नी मुझसे आए दिन लड़ाई करती है. हमेशा पैसे की मांग करती है और बहुत पैसा खर्च करती है इसलिए मैं तलाक लेना चाहती हूं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *