Exclusive: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी घोषित, ‘अपना उत्तर प्रदेश’ पर देखें पूरी लिस्ट

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: बड़े दिन से सूनी पड़ी कांग्रेस(Congress) कमेटी में आज पदाधिकारियों की पूरी फौज उतर आई है. केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश की कमान तमकुहीराज से दो बार के विधायक अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) को दी है. यानि अजय कुमार लल्लू अब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे. कांग्रेस (Congress) ने पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है. वहीं उनके साथ 4 प्रदेश अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है.

यूपी कांग्रेस में 4 उपाध्यक्ष होंगे
कांग्रेस (Congress) ने 41 पदाधिकारियों की सूची जरी की है, वहीं यूपी कांग्रेस (Congress) में एक अध्यक्ष के साथ 4 उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं.
1- वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष, यूपी कांग्रेस
2- पंकज मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष, यूपी कांग्रेस
3- ललितेश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष, यूपी कांग्रेस
4- दीपक कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष, यूपी कांग्रेस

यूपी कांग्रेस में 12 महासचिव बनाए गए हैं
उत्तर प्रदेश कांग्रेस (Congress) कमेटी में 12 महसचिव बनाए गए हैं. इन नामों में आलोक पासी, विश्व विजय सिंह, चौ.धूराम लोधी, राकेश सचान, यूसुफ अली, अनिल यादव, राजीव त्यागी, वीरेंद्र सिंह, योगेश दीक्षित, राहुल राय, सबाना, बदरूद्दीन कुरैशी शामिल हैं

8 सदस्यीय सलाहकार और रणनीतिक समूह


इस नई कमेटी में हर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और जबाबदेही तय की गई है, युवा जोश पर जहां ज्यादा भरोसा जताया गया है वहीं अनुभवी नेताओं को भी जिम्मेदारी से बांधा गया है. एक 8 सदस्यीय रणनीति ग्रुप भी बनाया गया है इस ग्रुप में प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया राजीव शुक्ला, आरपीएन सिंह, सलमान खुर्शीद, जितिन प्रसाद, राशिद अल्वी जैसे वरिष्ठ नेताओं को सलाहकार और रणनीतिक समूह में रखा गया है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *