फिर आजम खान को लगा बड़ा झटका…

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

दिल्ली/लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर (Rampur) से सांसद आजम खान (AZAM KHAN) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. करीब 80 मुकदमों का दर्द झेल रहे आजम खान को अब अपने बेटेअब्दुल्ला आजम (ABDULLAH AZAM)के मामले में सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है.

सुप्रीम कोर्ट (SUPREME COURT) ने हाईकोर्ट (HIGH COURT) के फैसले पर रक से इंकार किया
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान (AZAM KHAN) के बेटे और स्वार से सपा विधायक रहे अब्दुल्ला आजम के निर्वाचन रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है. बता दें कि, अब्दुल्ला आजम (ABDULLAH AZAM) ने अपनी सदस्यता रद्द किए जाने के फैसलो को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. इस मामले में अब अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी.

उम्र को लेकर था विवाद


दरअसल, कांग्रेस नेता नवाब काजिम अली ने शिकायत में कहा था कि 2017 में जब अब्दुल्ला (ABDULLAH AZAM)निर्वाचित हुए तब उनकी उम्र चुनाव लड़ने के लिए कम थी उन्होंने अपने दस्तावेज में हेराफेरी की है. काजिम अली (KAZIM ALI) ने कहा था कि, अब्दुल्ला (ABDULLAH AZAM) का वास्तविक जन्मतिथि 30 सितंब 1990 के बजाए 1993 है. और ये जन्मतिथि उनके शैक्षणिक, पासपोर्ट और वीजा पर है.

जांच के बाद चली गई विधायकी
इस शिकायत के बाद हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला आजम की मां की सर्विस रिकॉर्ड समेत जन्मतिथि से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जिसमें अब्दुल्ला आजम (ABDULLAH AZAM) की जन्मतिथि 1 जनवरी 1993 ही पाई गई. इसके बाद हाईकोर्ट ने आगे की कार्रवाई के लिए रजिस्ट्रार जनरल को आदेश देते हुए चुनाव आयोग और उत्तर प्रदेश विधानसभा को अवगत कराने के लिए कहा था.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *