पत्नी को तेजाब पिलाकर मारने वाले होमगार्ड पर केस दर्ज

अपना बुलंदशहर अपनी पुलिस होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा निवासी एक होमगार्ड समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है. होमगार्ड और उसके परिजनों पर आरोप है कि उन्होंने हापुड़ की रहने वाली एक विवाहिता को तेजाब पिला दिया थ. जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। सभी आरोपित फरार है.

शादी के बाद से करते थे परेशान

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी प्रिया पुत्री स्व.सुरेश चंद ने बताया कि उसके पिता के पास बुलंदशहर के मोहल्ला साठा सुभाष नगर निवासी होमगार्ड ललित कुमार एवं उसके पिता पिता हरिशचंद्र का आना-जाना था. आरोप है कि ललित ने खुद को जाटव बताया था और 20 दिसंबर 2015 को उसकी बहन पायल से शादी कर ली. शादी के बाद बहन पायल को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा. इसके चलते कई-कई महीनों तक पायल अपने मायके में रही. आरोप है कि 15 दिसंबर 2019 को पायल को उसके पति समेत अन्य ससुरालीजनों ने मारपीट कर तेजाब पिला दिया. मायके पक्ष के लोगों ने पायल को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया. 10 जनवरी 2020 को पॉयल की मौत हो गई थी.

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

नगर पुलिस ने आरोपित होमगार्ड ललित कुमार, ससुर हरीशचंद्र, सास सुधा रानी पत्नी हरीशचंद्र निवासी सुभाष नगर साठा के अलावा मंजू पत्नी दिगम्बर, पुष्पा पत्नी नामालूम, संजू पुत्र नामालूम, वर्षा पुत्री संजू, करिश्मा पुत्री दिगम्बर निवासी नामालूम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. नगर कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है.

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *