2022 चुनावों पर बीजेपी का ‘मंथन’, योगी नहीं ये नेता बनेंगे सूत्रधार

UP Assembly Elections 2022: पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की मौजूदगी में यहां पार्टी मुख्यालय में प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक रात साढ़े आठ बजे शुरू हुई. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए गहन चर्चा की.
हालांकि, बैठक के ब्योरे की जानकारी नहीं मिल सकी है. यह बैठक साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक चली.

Read More

यूपी वालों रजाई और जैकेट निकाल लो, इस सप्ताह पड़ने वाली है जबरदस्त ठंड

Uttar Pradesh Weather Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में मंगलवार 23 नवंबर से गलन और शीतलहर शुरू हो सकती है. इस दौरान उत्तराखंड से आने वाली ठंडी हवाएं भी मौसम को सर्द करेंगी और आगामी 2-4 दिनों में ही हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवाओं के कारण सूबे में लगभग सभी जगह न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है.

Read More

POCSO Act: इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला- बच्चों से ओरल सेक्स अति गंभीर अपराध नहीं

हाईकोर्ट ने इस प्रकार के अपराध को पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 के तहत दंडनीय माना है, लेकिन कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि यह कृत्य एग्रेटेड पेनेट्रेटिव सेक्सुअल असॉल्ट या गंभीर यौन हमला नहीं है. लिहाजा ऐसे मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और 10 के तहत सजा नहीं सुनाई जा सकती.

Read More

UP Elections 2022: कांग्रेस का वादा- सत्ता में आए तो लड़कियों के लिए करेंगे ये बड़ा काम

कांग्रेस महासचिव वाद्रा ने सोमवार को झलकारी बाई की जयंती पर ट्वीट किया, ” वीरांगना झलकारी बाई जी को नमन. कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर झलकारी बाई जी जैसी वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर जिले में दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे. दक्षता विद्यालय में लड़कियों को कौशल विकास के प्रशिक्षण दिए जाएंगे.” उन्होंने इस ट्वीट को ‘लड़की हूं– लड़ सकती हूं’ हैशटैग के साथ जोड़ा है.

Read More

लखनऊ के ईको गार्डन में सरकारी कर्मचारी करेंगे हल्ला बोल, 21 सूत्रीयों मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

प्रांतीय अध्यक्ष ब्रहम कुमार सिंह ने कहा कि 30 नवंबर को लखनऊ में अनेक संगठनों ने मिलकर मंच का गठन किया है, जिसके मांगपत्र में रसोइयों के मानदेय बढ़ाने के लिए मांग को प्रमुखता से रखा गया है. सभी शिक्षक कर्मचारी के साथ परिवार की भांति एकजुटता और एकता शक्ति के साथ ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन के लिए लखनऊ ईको गार्डन में आयोजित आंदोलन में प्रतिभाग करना है.

Read More

जिद है एक सूर्य उगाना है, एक भारत नया बनाना है

UP Elections 2022: इन तस्‍वीरों के साथ मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा है, हम निकल पड़े हैं प्रण करके, अपना तन-मन अर्पण करके, जिद है एक सूर्य उगाना है, अम्बर से ऊंचा जाना है, एक भारत नया बनाना है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस ट्वीट को पुन: ट्वीट करते हुए कहा कि प्रचंड विजय की ओर बढ़ते कदम. इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में बिना नाम लिए कहा ” दुनिया की खातिर सियासत में कभी यूँ भी करना पड़ता है. बेमन से कंधे पर रख हाथ, कुछ कदम संग चलना पड़ता है.”

Read More

UP Berojgari Bhatta: यूपी में बेरोजगारों को मिल रहे हैं 1500 रुपये महीना, एक क्लिक में करें अप्लाई

UP Berojgari Bhatta: उत्तर प्रदेश सरकार, प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे रही है. राज्य सरकार ने प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों के लिए यह योजना शुरू की है. जिसके माध्यम से सरकार ऐसे युवाओं को 1500 रूपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ते के रूप में देगी. जिससे युवा अपना खर्चा चला सकें और बिना किसी दबाव के रोजगार ढूँढ सकें.

Read More

UPTET 2021 Admit Card: UPTET का एडमिट में हो गई कोई गलती, तो यहां करें संपर्क

UPTET 2021 Admit Card: उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर उन्हें जल्द से जल्द संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना होगा. इसके लिए वे 9454713363, 8004923042, 8004922875 पर संपर्क कर सकते हैं. बता दें कि परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अक्टूबर 2021 को संपन्न हुआ था

Read More

महोबा में पीएम मोदी का विपक्ष पर कटाक्ष, बोले- माफियों पर बुलडोजर चलने पर लोग हाय-तौबा मचा रहे

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को 3,240 करोड़ रुपये की लागत से बनी परियोजनाओं का उद्घाटन किया जिनमें अर्जुन सहायक परियोजना, रतौली वियर परियोजना, भवानी बांध परियोजना और मझगांव-मिर्च छिड़काव परियोजना शामिल हैं. इन परियोजनाओं से मुख्य रूप से पानी के तरस रहे बुंदेलखंड को पेयजल मिलने लगेगा.

Read More

केंद्र ने वापस लिए तीन कृषि कानून… तो अखिलेश हुए परेशान?

Akhliesh yadav on 3 Farm laws: यादव ने कहा ‘’सरकार की नजर में किसान किसान नहीं है, किसानों को कितना अपमानित किया गया, क्या क्या नहीं सुनना पड़ा. जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया, कोई कल्पना भी नही कर सकता कि अन्नदाता के लिये यह शब्द भी इस्तेमाल किये जा सकते हैं, वह भारतीय जनता पार्टी ने इस्तेमाल किये . उनके सहयोगी और साथियों ने हर मौके पर किसानों को अपमानित किया है . इसकी सामूहिक जिम्मेदारी होती हैं इसलिये सरकार को इस्तीफा देना चाहिये .”

Read More