बच्चों को मोबाइल ऐप और वॉट्सऐप के जरिए पढ़ा रहे टीचर्स

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

कानपुर:- लॉकडाउन का बच्‍चों की पढ़ाई पर भी खासा असर पड़ा है. ऐसे में वर्चुअल क्‍लासेज और ऑनलाइन पढ़ाई ने बड़ा सहारा दिया है. स्कूलों में पढ़ाई का तरीका पूरी तरह से बदल गया है. बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसी के चलते अधिकांश स्कूलों ने ऑनलाइन स्टडी शुरू करा दी है. स्कूल बंद होने के चलते अब पढ़ाई ऑनलाइन माध्यमों से हो रही है. ऑनलाइन क्लास के साथ ही असाइनमेंट व टेस्ट भी ऑनलाइन लिए जा रहे हैं.

गूगल क्लासरूप प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल

शहर के प्रमुख स्‍कूल ग्रुप में शुमार सेंट एलॉयसिअस हाई स्कूल की टीचर ओलिव रोहिब केलब ने बताया की पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आ रही है. कोरोना वायरस के खतरे के कारण छात्रों की पढ़ाई के नुकसान को देखते हुए स्कूल ने ई-लर्निंग का रास्ता अपनाया है “गूगल क्लासरूम प्लेटफार्म” का उपयोग कर शैक्षिक सामग्री एवं असाइनमेन्ट पोस्ट कर रहे हैं. इसके माध्यम से छात्र अपनी शैक्षिक जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं और अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं.

तय शेड्यूल के अनुसार होती हैं क्लासेज़

9वीं में पढऩे वाले स्टूडेंट अली हैदर ने बताया कि स्कूल की तरफ से एप डाउनलोड कराया गया है, जिसके माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है. सभी क्लासेज़ के स्टूडेंट्स को पर्टिकुलर शेड्यूल सेंड कर रखा है. उसी टाइम पर क्लासेज होती हैं. पूरी क्लास एक साथ जुड़ जाती है और रेगुलर टीचर्स क्लास लेते हैं. इसका फायदा ये है कि पढ़ाई का नुकसान नहीं हो रहा है.

अपना उत्तर प्रदेश के लिए कानपुर से वरिष्ठ संवाददाता फैज़ान हैदर की रिपोर्ट़

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *