प्रेम प्रसंग में भाई ने प्रेमी को मारा चाकू, पुलिस ने भेजा जेल

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

कानपुर:- थाना बाबूपुरवा क्षेत्र के बेगम पुरवा में प्रेम प्रसंग के चलते हुइ हत्या मे दो लोग गिरफ्तार हुए हैं जिन्होने पुलिस पूछताछ मे हत्या की बात कबूली है. पुलिस ने मामले की पूछताछ के बाद हत्या मे उपयोग किये हत्यार को भी जब्त किया है. आपको बता दे कि बाबूपुरवा के बेगम पुरवा महमूद उर्फ छोटू को चाकुओ से गोद कर हत्या कर दी थी जिसमे पुलिस ने एक ही नाम के दो आरोपी वारिस को गिरफ्तार कर लिया है.

ईद पर हुआ था विवाद

सूत्रो की माने तो ईद के दिन भी वारिस ने महमूद से ईद गाह मैदान मे इसी बात को लेकर विवाद किया था जहाँ बड़े बुजुर्गों ने दोनो को डाट फटकार कर हटा दिया था. बताया जा रहा है कि लड़की कि शादी की बात घर तक मे होने लगी थी लेकिन लड़की के भाई को ये बात नाग्वार गुजरी जभी से वारिस उस लड़के से खुन्नस रख रहा था

साथी के साथ मिलकर की हत्या

वारिस किसी मौके का इन्तेजार कर रहा था वही देर रात वारिस ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिल कर महमूद उर्फ छोटू को बहाने से बुलाकर साथी के साथ मिल वारदात को अन्जाम दिया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात के समय इस्तेमाल की गई चाकू बरामद कर लिया हैं. और आरोपी पर कार्यवाही करते हुए उसे आज जेल भेज दिया है़.

अपना उत्तर प्रदेश के लिए कानपुर से वरिष्ठ संवाददाता फैज़ान हैदर की रिपोर्ट

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *