कानपुर:- जनता दल सेक्युलर महिला प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष बबिता वर्मा ने चौकी इंचार्ज बगाही पर भांजी के दहेज लोभी ससुराल वालों से साठ- गांठ कर गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा बहन की तरह हत्या करवाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी सहित आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर जान माल की सुरक्षा की मांग की है. मकान न० 130/6 बगाही भट्ठा निवासी बबितावर्मा पत्नी गुड्डू ने एसएसपी को संबंधित प्रार्थना पत्र में बताया कि विगत 20 मई को भांजी नैंसी को दहेज लोभी ससुराल वालों ने दहेज के लिए बुरी तरह मार पीट कर घर से निकाल दिया था.
पुलिस नहीं लिख रही मुकदमा- पीड़ित
मार पीट में गर्भवती भांजी का गर्भपात हो गया. पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखा जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई थी. दहेज लोभियों पर चौकी स्थिति बगाही संजय कुमार मौर्य का संरक्षण प्राप्त है. इसीलिए पुलिस मुकदमा नहीं लिख रही है. महिला नेता बबिता वर्मा ने बताया कि सन 2009 में बहन कंचन की अवैध संबंध ना बनाने पर चापड़ मार कर हत्या कर दी गई थी. जब से बहन के अनाथ बच्चों का पालन पोषण वह कर रही हैं.
चौकी इंचार्ज देते हैं धमकी
मुख्यमंत्री के यहां की गई शिकायत से चिढ़े चौकी इंचार्ज बगाही बोले कि ज्यादा नेता गिरी न करो नहीं तो जो हाल तेरी बहन का हुआ है वही हाल तेरा होगा. तेरी लड़कियां सड़क पर भीख मांगेंगी की धमकी दिया है. पीड़ित महिला ने एसएसपी सहित आला अधिकारियों से चौकी इंचार्ज के खिलाफ प्रार्थना पत्र भेज कर कार्यवाही की माग की है.
अपना उत्तर प्रदेश के लिए कानपुर से वरिष्ठ संवाददाता फैज़ान हैदर की रिपोर्ट.
