दिल्ली: एक ऐसे शख्स थे जिन्होंने जीवन, प्रेम और संबंधों पर अपने बेबाक और तर्कसंगत विचारों से अपने दौर में एक हलचल मचा दी थी. कुछ उनको सही मानते थे और कुछ गलत पर ये सच है कि उनकी मृत्यु के इतने वर्षों बाद भी कोई उन्हें नजर अंदाज नहीं कर सकता. आपको ओशो के 10 विचार बताते हैं
- अगर किसी का मन जीतना हो, तो पहला नियम है कि लड़ना मत
- केवल वो लोग जो कुछ भी नहीं बनने के लिए तैयार हैं प्रेम कर सकते हैं
- अगर आप सच देखना चाहते हैं तो चाहें सहमत हों, या असहमत पर अपनी स्पष्ट राय रखिये
- जब प्यार और नफरत दोनों ही ना हो तो हर चीज साफ़ और स्पष्ट हो जाती है
- यहाँ कोई भी आपका सपना पूरा करने के लिए नहीं है. हर कोई अपनी तकदीर और अपनी हक़ीकत बनाने में लगा है.
- जहाँ भय समाप्त हो जाता है वहाँ से जीवन शुरू होता है
- स्वतंत्रता हमारा सबसे अनमोल खजाना है,किसी के लिए और कुछ भी पाने के लिए इसे मत खोना
- जीवन ठहराव और गति के बीच संतुलन का नाम है
- उस तरह मत चलिए जिस तरह डर आपको चलाये. उस तरह चलिए जिस तरह प्रेम आपको चलाये. उस तरह चलिए जिस तरह ख़ुशी आपको चलाये
- किसी से किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता नहीं है. आप स्वयं में जैसे हैं एकदम सही हैं. खुद को स्वीकारिये
