CM योगी ने क्यों कही 9 आतंकियों को निपटाने की बात

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : उत्तर-प्रदेश में जब योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री की शपथ लेकर गोरखपुर का पहला दौरा किया था तब उन्होंने कहा था प्रदेश में अपराधी और बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं है, अब इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए सीएम ने आतंकवदियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसकी चर्चा मीडिया और सोशल मीडिया दोनों पर हो रही है.

अगर यूपी आते तो सीमा पर ही निपटा देता

दरअसल एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा है कि अगर पकड़े गए 9आतंकी यूपी आते तो  उन्हें सीमा पर ही निपटा देता. मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए योगी ने कहा कि अच्छा हुआ महाराष्ट्र एटीएस ने आतंकियों को पकड़ लिया, अगर वे यूपी में आते तो मैं उन्हें सीमा पर ही निपटा देता.

महाराष्ट्र के सीएम भी थे मौजूद

उत्तर-प्रदेश दिवस के अवसर पर योगी मुंबई के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, उनके साथ कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इस कार्यक्रम में थे. कार्यक्रम में अपने संबोधन योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘’ आपको मैं धन्यवाद दूंगा कि कुंभ में खलल डालने के लिए कुछ आतंकी षड्यंत्र कर रहे थे, लेकिन आपकी एटीएस ने यहां पर ही उन्हें रोक लिया. वैसे वे अगर उत्तर प्रदेश में घुसते तो मैं उन्हें उत्तर प्रदेश की सीमा पर ही निपटा देता’’. यूपी सीएम का ये बयान सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है.

9 संदिग्ध आतंकियों को किया गया गिरफ्तार

बता दें कि बुधवार को महाराष्ट्र की एटीएस ने 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, ठाणे और औरंगाबाद में हुई छापेमारी के दौरान खुलासा हुआ थआ के ये लोग कुंभ मेले में दहशत फैलाने की सोच रहे थे, लेकिन एटीएस ने कार्रवाई कर इनको गिरफ्तार किया और इनके मंसूबे ध्वस्त कर दिये, इन संदिग्धों के पास से लैपटॉप, पैनड्राइव, गैजेट जैसी कई सामग्री बरामद हुई थी, एटीएस इन सभी से पूछताछ कर रही है.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *