एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन शुरू हो गया है. एक तरफ जहां बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी शादी करने जा रहे हैं. एक तरफ जहां प्रिंयका की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं तो वहीं अब दीपिका पादुकोण की शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है. दीपिका की शादी की रस्म की फोटो सामने आ रही है.
सामने आई तस्वीरों में दीपिका पादुकोण बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. दीपिका इन तस्वीरों में ऑरेंज कलर के खूबसूरत सलवार सूट में नजर आ रही हैं. ये सलवार सूट उनके पसंदीदा डिजाइनर सब्यसाची ने ही डिजाइन किया है. ये रस्म उनके बेंगलुरू वाले घर में हुई है. कहा जा रहा है कि शादी की सभी रस्में उनके बेंगलुरू वाले घर में ही होंगी. उनके स्टालिस्ट ने उनकी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि ‘एक नई शुरुआत, दीपिका पादुकोण.’ इसके साथ ही उन्होंने दूसरी फोटो को शेयर करते हुए में लिखा है कि ‘तुम्हेंख ढ़ेर सारा प्यार. तुम्हारे लिए बहुत-बहुत खुश हूं. इस सब के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं. आपकी झोली में इस दुनिया की सारी खुशियां आ जाएं.’

जानकारी दे दें कि सामने आई तस्वीरें नंदी पूजा की हैं. क्योंकि दीपिका पादुकोण की मां उजला पादुकोण दीपिका-रणवीर की शादी के 10 दिन पहले ही बेंगलुरु में नंदी पूजा कराने के लिए तैयार हैं. क्योंकि दिंदू मान्यता के अनुसार भगवान शिव के पास नंदी भक्तों की मनोकामनाएं पहुंचाते हैं. इसलिए ये कहा जा रहा है कि आज हो रहा ये कार्यक्रम शायद शादी की रस्मों से जुड़ा हुआ है. लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं की गई है. बता दें कि बॉलीवुड का ये हॉट कपल दीपिका और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के सात फेरे लेंगे.
