बुलंदशहर बवाल में बहुत बड़ा खुलासा, इंस्पेक्टर सुबोध और समित की मौत में नया मोड़ !

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: गोकशी के गदर में मारे गए स्याना के इंस्पेक्टर सुबोध सिंह राठौर और एक स्थानीय युवक सुमित की मौत के मामले में नया मोड़ आया है. पोस्मार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि, दोनों की हत्या एक ही हथियार से की गई है. इंस्पेक्टर सुबोध सिंह और सुमित को एक ही हथियार से गोली मारी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुमित को मारी गई गोली भी 0.32 बोर की है और इंस्पेक्टर सुबोध को भी 0.32 बोर की गोली मारी गई थी.

पहले बताया गया था ये कारण-
बता दें कि, इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के सिर मे गोली मारी गई थी. वहीं सुबोध के सीने पर गोली लगी थी. दोनों की मौत को लेकर अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही थीं. पुलिस के आलाअधिकारियों ने भी सबसे पहले मीडिया को दिए अपने बयान में कहा था कि, शायद इंस्पेक्टर सुबोध की मौत सिर में पत्थर या भारी चीज लगने से हुई है. वहीं बाद में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गोली लगने बताया गया था और इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के ड्राइवर ने भी अपने बयान में उनके गोली लगने की बात कही थी.

यह भी पढ़ें : बदल गया बुलंदशहर का नाम, अब कहलाएगा ‘बर्बादशहर’!

सुमित की मौत भी था ये सवाल-
सुमित की मौत सीने में गोली लगने के कारण हुई थी. लेकिन कहा यही गया था कि, सुमित को पुलिस की गोली लगी है. लेकिन अब जब इंस्पेक्टर सुबोध और सुमित को लगी गोली एक ही पाई गई है तो कई और सवाल खड़े हो गए हैं. बीजेपी के स्थानीय विधायक ने इंस्पेक्टर की मौत को हार्टअटैक बताया था.

यह भी पढ़ें : बारुद के ढेर पर बचपन, गहरी नींद में प्रशासन !

लेकिन इस खुलासे के बाद कहा जा रहा है कि, इस बड़ी साजिश की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी. बुलंदशहर के इस बवाल के पीछे किसी गहरी साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता. इस मामले का मुख्य आरोपी बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसकी गिरफ्तारी के बाद औऱ भी कई राज खुलने की उम्मीद है.

बुलंदशहर की हर खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें….

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *