राम मंदिर पर अध्यायदेश लाने का केंद्र सरकार को है अधिकार- भैय्याजी जोशी

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/नई दिल्ली : बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद संघ नेता भैय्याजी जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि शाह और संघ के नेताओं के बीच कार्यों की समीक्षा की गई है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले की सुनवाई टालने के सवाल का जवाब देते हुए कहा किए उन्हें उम्मीद थी कि दिवाली तक इस पर फैसला आ जाएगा. 2018 की दिवाली से राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें : स्पेशल : भड़काऊ भाषण नहीं भरोसा जीतकर भी बन सकता है मंदिर !

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भैय्याजी ने कहा कि भगवान राम हर जगह हैं, कोई इस बात को माने या फिर न माने. राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण मामले में कोर्ट को हिंदू पक्ष की भावनाओं को समझना चाहिए.

यह भी पढ़ें : अयोध्या मामले पर फिसली ‘नवाब जी’ की जुबान, कार्यकर्ताओं ने कहा- ‘नीचे उतरो’

राम मंदिर पर अध्यायदेश लाना सरकार का अधिकार
केंद्र सरकार द्वारा राम मंदिर निर्माण मामले में अध्यायदेश लाए जाने पर भैय्याजी ने कहा कि यह सरकार का अधिकार है. अगर वह चाहे तो अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर अध्यादेश लाकर लोगों की वर्षों की इच्छा को पूरा कर सकती है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *