एटा: कोरोना के इस काल में गरीब आदमी को दो जून की रोटी के लाले हैं. कहीं काम नहीं है तो कहीं काम के बदले पैसे नहीं मिल रहे. और तो और वेतन मांगने पर अमानवीयता की हदें भी पार की जा रही है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है एटा से जहां सीएमओ कार्यलय पर वेतन की मांग कर रहे एक सफाई कर्मचारी को CMO कार्यालय में तैनात बाबू ने लात मारी और मारपीट की ।
क्या था मामला…
दरअसल, apnauttarpradesh की टीम के कैमरे ये नजारा कैद हुआ है कि, सीएमओ ऑफिस पर वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी धरना देने लगे. सफाई कर्मी का कहना है कि, बीते डेढ़ साल से वेतन नहीं दिया गया है परिवार भुखमरी के कगार पर है. सीएमओ कार्यालय में तैनात बाबू पुष्पेंद्र अपनी तानाशाही के चलते सफाई कर्मचारी का वेतन नहीं बना रहा. अब जब कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर धरने पर बैठा तो बाबू पुष्पेंद्र गुडई पर उतर आया. कैमरे में कैद तस्वीरें बता रही हैं कि, कैसे अमानवीयता की हदों को पार करते हुए बाबू ने सफाई कर्मचारी से व्यवहार किया.
एटा से apnauttarpradesh.co.in के लिए मोहम्मद आसिफ की रिपोर्ट-
