यूपी उपचुनाव में बीजेपी का ‘सिक्सर’…योगी के सामने इसलिए नहीं टिक पाया विपक्ष

अपनी सेहत होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की जिन 7 सीटों को 2022 का सेमीफाइन माना जा रहा था उन सभी सीटों के परिणाम आ गए. 2020 में 2022 (आम चुनाव) की सियासी पिच पर बीजेपी ने ऐसा सिक्सर लगाया कि, 7 में से 6 सीटें बीजेपी के खाते मे आ गई, कुल मिलाकर बीजेपी ने 2017 का प्रदर्शन दोहरा दिया, 2017 में भी इन 7 सीटों में से 6 सीटें बीजेपी के पास थीं ।

कहां-कहां बीजेपी…
अमरोहा की नौगावां सादात, बुलंदशहर, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, फिरोजाबाद की टूंडला, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है, यानि सेलेक्शन से लेकर इलेक्शन तक बीजेपी ने जो खाका तैयार किया उसमें कोई खामी नहीं दिखी।

सपा की साइकिल

2022 में बाइसिकल का नारा देने वाली सपा 1 सीट से आगे नहीं बढ़ सकी. मल्हनी सीट सपा के लिए लकी रही क्योंकि, इस हालात में सपा के लकी यादव ने जीत दर्ज की, लेकिन बाकी सीटों पर सपा की साइकिल नहीं चल पाई ।

बसपा-कांग्रेस का नहीं खुला खाता

उपचुनाव से पहले तमाम दावों के किले बनाने वाले विपक्ष के तमाम महल मतगणना के मैदान में भरभरा कर गिर गए, कांग्रेस कोई सीट तो नहीं जीत पाई लेकिन दो सीटों पर दूसरे नंबर पर रही. वहीं पहली बार उपचुनाव में उतरी बसपा के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही, उपचुनाव की किसी भी सीट पर बसपा का खाता नहींं खुल पाया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *