लखनऊ: राजधानी लखनऊ में बेकाबू होते कोरोना के मामलों को लेकर प्रशासन ने लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में रात्रिकालीन कर्फ्यू का ऐलान किया है. लखनऊ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में जिलाधिकारी लखनऊ के मुताबिक…।
1- 8 अप्रैल रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रत्येक दिन रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा
2- 16 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक रहेगा ये कर्फ्यू ।
3- दिन में सुबह 6 बजे से शाम 9 बजे तक कोविड प्रोटोकाल के साथ काम चलता रहेगा ।
4- आवश्यक वस्तु को लाने ले जाने की छूट होगी ।
5- रात्रिकालीन कर्फ्यू सिर्फ लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा ।
6- ग्रामीण लखनऊ में नहीं लागू होगा रात्रिकालीन कर्फ्यू ।
7- फल,सब्जी,दूध, एलपीजी, पेट्रोल – डीजल और दवा की सप्लाई जारी रहेगी ।
8- रात्रि कालीन शिफ्ट के सरकारी / अर्ध सरकारी कार्मिक एवम् आवश्यक वस्तुओं / सेवाओं में रत निजी क्षेत्र के कार्मिकों को छूट होगी।
9- रेलवे स्टेशन ,बस स्टेशन,एयरपोर्ट पर आने जाने वाले लोग अपना टिकट दिखा कर आ जा सकेंगे ।
10- हर प्रकार की मालवाहक गाड़ियों के आने – जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं: DM लखनऊ
कानपुर में भी लगा नाइट कर्फ्यू…

कोरोना के बढ़ते मामलों से कानपुर भी अछूता नहीं रहा है, ऐसे में कानपुर जिला प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी किया है,
1- कानपुर में कोरोना संक्रमण के चलते रात्रि कर्फ्यू लागू
2- 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लगेगा कॉफ्यू ।
3- मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिलाधिकारी ने दिया आदेश ।
