लखनऊ: यूपी बोर्ड के लाखों परीक्षार्थियों के लिए सबसे बड़ी खबर है,
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा तिथियों में संशोधन हुआ।
8 मई से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं।
12 दिनों में हाईस्कूल परीक्षा संपन्न होकर 25 मई को होगी समाप्त।
इंटरमीडिएट की परीक्षा 28 मई को होगी समाप्त।
हाईस्कूल 12 और इंटरमीडिएट की 15 दिनों तक चलेगी परीक्षा ।
10वीं की परीक्षा में 2994312 स्टूडेंट्स जबकि इंटर यानी 12वीं की परीक्षा में 2609501 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
पंचायत चुनाव के चलते 24 अप्रैल की जगह यूपी बोर्ड के एग्जाम 8 मई से करने का फैसला किया गया है ।
चार चरणों में है चुनाव
दरअसल, यूपी पंचायत चुनाव के कारण परीक्षाओं को मई में आयोजित कराया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी अधिसूचना के मुताबिक, यूपी में कुल 4 चरणों में मतदान होंगे. अधिसूचना के अनुसार, 15 अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान किया जाएगा और साथ ही 2 मई को वोटों की गिनती की जाएगी.
