गाजियाबाद पुलिस का नोटिस… ट्वीटर एमडी इंडिया…हाजिर हो !

अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

गाजियाबाद: बीते दिनों एक बुजुर्ग से मारपीट और अभद्रता के केस में अब ट्विटर (Twitter) को भी कटघरे में खड़ा किया गया है. तमाम लोगों के साथ-साथ ट्वीटर पर भी FIR की गई है और अब इस कड़ी में गाजियाबाद पुलिस (GHAZIABAD POLICE)  ने ट्विटर इंडिया (TWITTER INDIA)  के मैनैजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी (MANISH MAHESHWARI) को नोटिस भेजा है. गाजियाबाद पुलिस (GHAZIABAD POLICE) ने ट्विटर के जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी कर ली है. पुलिस जानना चाहती है कि समय पर सूचना देने के बावजूद वीडियो को वायरल होने से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने क्यों नहीं रोका गया।

नोटिस में क्या ?

पुलिस द्वारा भेजे गए नोटिस में लिखा गया है कि ट्विटर कम्युनिकेशन इंडिया और ट्विटर आएनसी के जरिए कुछ लोगों ने अपने ट्विटर हैंडल का प्रयोग करते हुए समाज के बीच विद्वेष फैलाने वाले संदेश भेजे जिनका कंपनी की तरफ से कोई संज्ञान नहीं लिया गया. इसके अलावा देश के विभिन्न समूहों के बीच सौहार्द को प्रभावित करने वाले काम को बढा़वा दिया गया तथा ऐसे समाज विरोधी संदेश को लगातार वायरल होने दिया गया।

1 सप्ताह का समय…
पुलिस की तरफ से ट्विटर इंडिया के मैनैजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी (MANISH MAHESHWARI)  को भेजे गए समन में बयान दर्ज कराने के लिए 1 सप्ताह का समय दिया गया है. अपना बयान दर्ज कराने के लिए लोनी बार्डर थाना, गाजियाबाद में उपस्थित रहने को कहा गया है।

ट्विटर पर क्याआरोप, क्या लगी धाराएं ?
FIR में लिखा गया कि गाजियाबाद पुलिस की ओर से स्पष्टीकरण जारी करने के बावजूद आरोपियों ने अपने ट्वीट्स डिलीट नहीं किए जिसके कारण धार्मिक तनाव बढ़ा है. इसके अलावा ट्विटर इंडिया और ट्विटर कम्यूनिकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (TCIPL) की ओर से भी उन ट्वीट को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए. इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 153 ए, 295ए, 505, 120 बी, और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

तमाम खबरें अपने मोबाइल पर पाने और  जुड़िए हमसे जुड़ें-
Youtube-

https://www.youtube.com/c/ApnaUttarpradesh/featured
FB-

https://www.facebook.com/ApnauttarpradeshLive

Twitter- @ApnaUpradesh

हमसे जुड़ने के लिए FB पेज को LIKE करें Youtube चैनल को SUBSCRIBE करें ।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *