लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती की आज आएगी तीसरी सूची, परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में भर्ती की सूची आएगी, 2 काउंसिलिंग में रिक्त पदों के लिए होगी भर्ती, 28,29 जून को अभ्यार्थी के अभिलेखों का सत्यापन होगा, 30 जून को नियुक्ति पत्र किया जाएगा जारी।
क्या है मामला ?
दरअसल, दो काउंसिलिंग में रिक्त साढ़े चार हजार से अधिक पद और एसटी के 1110 पदों को एससी में परिवर्तित करते हुए तीसरे चरण की भर्ती की जाएगी. 28 और 29 जून को जिलों में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन होगा और 30 जून को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा. 30 जून को मुख्यमंत्री स्वयं 5 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे. अन्य अभ्यर्थी जिलों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेगे. प्रत्येक जिले में 5 से 10 नवचयनित अभ्यर्थियों को मंत्री, सांसद व विधायकों से नियुक्ति पत्र वितरित कराया जाएगा ।
