नई दिल्ली. धनतेरस से पहले भारतीय सर्फा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. 01 नवंबर को सोना और चांदी दोनों के भाव में मामूली गिरावट आई है. ऐसे में दिवाली के मौके पर सोना-चांदी खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका है. आइए शुद्धता के अनुसार जानते हैं सोना-चांदी कितना सस्ता हुआ है.
सोमवार यानी 1 नवंबर की सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के रेट में 199 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. जिसके बाद 24 कैरेट सोने का रेट घटकर 47776 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, चांदी के भाव में भी 140 रुपये की कमी देखी गई है. चांदी का रेट घटकर 64368 रुपये प्रति किलो हो गया है.
ये भी पढ़ेंः- दीपावली पर करना है मां लक्ष्मी को प्रसन्न तो करें ये 10 उपाय, होगी धनवर्षा
दिवाली के बाद आएगी सोने और चांदी की कीमत में तेजी
जानकारी के मुताबिक दिवाली के बाद सोने की कीमतों (Gold rate hike) में जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है. इस समय बाजार में सोने का भाव करीब 46 से 47 हजार के बीच चल रहा है, क्योंकि आने वाले दिनों में जल्द ही गोल्ड के भाव बढ़ने वाले हैं. दिवाली के बाद सोने का भाव 53000 के पार पहुंच सकता है.
इस साल बढ़ेगी सोने की चमक
पिछले साल कोरोना की वजह से सराफा बाजार में गोल्ड और सिल्वर दोनों धातुओं की चमक काफी फीकी रही थी, लेकिन इस साल त्योहारी सीजन में बाजार के साथ-साथ गोल्ड की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दिवाली तक सोने की कीमतों में तेजी का रुख जारी रह सकता है.
