वाराणसी: तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद अब 27वीं बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं. बीते 7 सालों में पीएम मोदी 26 बार बनारस आ चुके हैं. बताया जा रहा है कि, इस दौरे में वो 1475 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे.
रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को करीब पांच घंटे का समय वाराणसी में बिताएंगे. इस दौरान जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर सहित कई परियोजनाओं की सौगात देंगे. पीएम पांच घंटे के काशी प्रवास में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही दो अलग-अलग संवाद में भी शामिल होंगे. तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने से पहले बुधवार की देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी समीक्षा के लिए वाराणसी पहुंच गए हैं। काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बीएचयू, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के साथ ही शहर में जगह-जगह सजावट की गई है।
पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
10.25 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पीएम का आगमन
10.35 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से बीएचयू के लिए उड़ान
10.55 बजे बीएचयू हेलीपैड पर आगमन
11.05 बजे आईआईटी बीएचयू के एडीवी ग्राउंड के मंच पर आगमन
12.20 बजे एडीवी ग्राउंड से बीएचयू एमसीएच विंग के लिए प्रस्थान
12.30 बजे एमसीएच विंग, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का उदघाटन और निरीक्षण, संवाद
1.35 बजे बीएचयू एमसीएच विंग से बीएचयू हेलीपैड पर आगमन
1.45 बजे बीएचयू हेलीपैड से संस्कृत विवि हेलीपैड के लिए उड़ान
1.55 बजे: संस्कृत विवि हेलीपैड पर आगमन और रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लिए प्रस्थान।
2.10 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पर पीएम का आगमन
