शिवपाल से ही नियम 311 की जानकारी ले लेते नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव: ब्रजेश पाठक

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ। 20 सितंबर: नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव की सदन में नियम 311 को लेकर संग्राम हो गया. सदन में अखिलेश यादव नियम 311 के तहत चर्चा कराने की मांग कर रहे थे. इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अखिलेश से नियम 311 के बारे में सवाल कर दिया।

अखिलेश यादव नहीं दे पाए जवाब

विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव से पूछा कि इस नियम में क्या होता है? आप इसके बारे में क्या जानते हैं? इसका अखिलेश यादव संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा पहले आप नियमों के बारे में जान लें। इस पर सपा नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने नियम 311 पर प्रकाश डाला। इस दौरान सदन में अखिलेश यादव के सामान्य ज्ञान पर कई सदस्यों ने भी सवाल खड़े किए।

होमवर्क कर सदन में आएं
सदन के बाहर सियासी गलियारे में नियम 311 व अखिलेश यादव को लेकर खूब चुटकी ली जाती रही. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश के सामान्य ज्ञान पर निशाना साधा. ब्रजेश पाठक ने नेता प्रतिपक्ष को सलाह दी. कहा सदन में आने से पहले कम से कम बेसिक चीजों पर होमवर्क कर लेना चाहिए. ताकि ऐसी असहज स्थिति से न गुजरना पड़े. पाठक ने कहा कि कम से कम सपा सरंक्षक मुलायम सिंह व विधायक शिवपाल यादव से ही नियम 311 के बारे में जानकारी ले लेते।

सोशल मीडिया में वीडियो वॉयरल
नियम 311 के तहत सदन की कार्रवाई की बात कहते हुए नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव का वीडियो मंगलवार को सुबह से वायरल हुआ। जो दिन भर ट्वीटर, फेसबुक, वॉट्सएप समेत दूसरे सोशल नेटवर्क पर खूब चला।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *