अलीगढ़: यूपी विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं. इससे पहले राज्य में एक बार फिर जिलों के नाम बदलने की कवायद शुरू हो चुकी है. इस कड़ी में फैजाबाद-इलाहाबाद के बाद अब अलीगढ़, मैनपुरी और फिरोजाबाद के नाम पर सियासी संग्राम मचा है. अलीगढ़ का नाम हरीगढ़ (Aligarh renamed Harigarh) किया जा सकता है. नाम बदलने का प्रस्ताव अलीगढ़ ज़िला पंचायत की बैठक (Aligarh District Panchayat Meeting)में पारित किया गया है.नवगठित अलीगढ़ जिला पंचायत की बैठक सोमवार को की गई थी.अलीगढ़ का नाम हरीगढ़ का करने का प्रस्ताव पेश किया गया था. जिला पंचायत बैठक में धनीपुर एयरपोर्ट का नाम कल्याण सिंह के नाम पर करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया.ब्लाक प्रमुख प्रमुख पति कोहरी सिंह और ब्लॉक प्रमुख उमेश यादव ने अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव दिया था.अब ये प्रस्ताव अलीगढ़ ज़िला प्रशासन के पास जाएगा फिर ये प्रस्ताव शासन के पास यूपी सरकार (UP Government) को भेजा जाएगा।
बैठक में क्या हुआ ?
जिला पंचायत की बैठक में 72 सदस्यों में 50 उपस्थित थे और सर्वसम्मति से ये प्रस्ताव पारित किया गया है. अलीगढ़ जिला पंचायत के अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि प्रस्ताव राज्य सरकार को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है. एयरपोर्ट का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव भी मंजूर कर यूपी सरकार को भेजा गया है. अगर राज्य सरकार द्वारा नाम बदले के प्रस्ताव पर मुहर लग जाती है तो मैनपुरी और अलीगढ़ का नाम बदल जाएगा. अब इसपर आखिरी फैसला राज्य सरकार को ही लेना है. वहीं हाल ही में फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर किए जाने का प्रस्ताव भी पास हो चुका है।
