नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में नाम बदलने की फेहरिस्त में एक और शहर का नाम बदल गया. इलाहाबाद के बाद अब फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या हो गया है. वही फैजाबाद का नाम बदलने के बाद यूपी में सियासत भी तेज हो गई है. लेकिन अचरज की बात ये की फैजाबाद का नाम बदलने पर मुस्लिम समाज के लोग भी विरोध के बजाए सरकार का शुक्रिया अदा कर रहे हैं.
apnauttarpradesh.co.in से बात करते हुए स्थानीय मुस्लिम महिला नाजरीन ने कहा कि, ‘सरकार ने फैजाबाद का नाम बदलकर अच्छा किया है क्योंकि, ‘पहले हम कहीं बाहर जाते थे और उन्हें फैजाबाद के नाम से परिचय देते थे तो वो समझ नहीं पाते थे फिर हमें अयोध्या बताना पड़ता था, तब लोग समझ पाते थे’. एक और स्थानीय निवासी मकसूद भी नाजरीन बात से इत्तेफाक रखते हैं उनके मुताबिक अब पहचान आसान होगी.
क्या है इकबाल अंसारी की राय
बाबरी मस्जिद के मुद्दई हासिम अंसारी के बेटे इकबाल अंसारी ने apnauttarpradesh.co.in से बात करते हुए कहा कि, ‘नाम बदला गया अच्छी बात है अब विकास भी होना चाहिए अयोध्या के लोग विकास चाहते हैं’
यह भी पढ़ें : इलाहाबाद के बाद यूपी के मुसलमानों का नाम बदलेगी सरकार?

फैजाबाद के नाम पर हो रही राजनीति?
फैजाबाद ( अब अयोध्या) के एक और मुस्लिम समुदाय के रहमान कहते हैं कि, अयोध्या-फैजाबाद के नाम पर केवल राजनीति की गई है. सालों से सियासत के अलावा यहां कुछ नहीं हुआ योगी सरकार ने फैजाबाद का नाम बदला है. हो सकता है इसी के कारण यहां का विकास हो जाए.
योगी ने किया था नाम बदलने का ऐलान
उल्लेखनीय है कि इस साल सीएम योगी ने अयोध्या में दिवाली का त्योहर मनाया था. इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से फैजाबाद को भी अयोध्या के नाम से जाना जाएगा. इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, अयोध्या हमारी आन बान और शान का प्रतीक है. अयोध्या की पहचान भगवान राम से है. आज से फैजाबाद का नाम अयोध्या होगा.योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव कार्यक्रम में भरी हुंकार, कहा अयोध्या को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

दीवाली के मौके पर योगी ने किए थे ये ऐलान
-योगी ने दीपोत्सव कार्यक्रम में की घोषणा,राम के नाम पर होगा एयर पोर्ट का नाम.
– योगी ने अयोध्या में की घोषणा,राजा दशरथ के नाम पर होगा मेडिकल कॉलेज का नाम.
– अयोध्या में महज कुछ ही समय में सीएम योगी जलाएंगे 3 लाख दीपक.
-सीएम योगी ने कहा, मोदी सरकार राम राज्य की अवधारणा पर काम कर रही है.
-सीएम ने कहा,पूरा देश जानता है कि अयोध्या क्या चाहती है.
यूट्यूब पर जुड़े
