विदेशी अंदाज में दीपिका, देसी अंदाज में संजय लीला भंसाली के घर शादी का कार्ड देने पहुंचे रणवीर

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

मुंबई : सिनेमा जगत के दो सुपरहिट स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी बॉलीवुड ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिवानों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है. इसी सिलसिले में यह दोनों मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के घर उनको शादी का कार्ड देने पहुंचे. कार्ड देकर शादी में आने के लिए आमंत्रित किया है.

शादी में शिरकत करने को लेकर जब संजय से सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि ‘भाई जाना तो बनता है, नहीं तो दीपवीर बहुत ही नाराज हो जाएंगे. हम बता दें कि दरअसल दीपवीर की जोड़ी संजय लीला भंसाली ने ही बनाई है.एक से बढ़कर एक हिट देने वाली यह जोड़ी रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी सुपरहिट फिल्में संजय ने ही डायरेक्ट की है. जहां से दीपवीर के बीच प्यार की शुरुआत हुई.

यह भी पढ़ें : दीपिका-रणवीर की शादी की तैयारियां, सामने आईं पहली तस्वीर

संजय को कार्ड देने पर रणवीर ने बताया मुझे याद है जब मैंने फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए संजय सर को इंटरव्यू दिया और मुझे यह भी याद है जब आप दीपिका और रणवीर को पद्मावत के लिए भी कास्ट कर रहे थे, जोकि हम दोनों की एक साथ तीसरी फिल्म थी. तो संजय ने हंसते हुए कहा, क्यों नहीं?

वहीं, रणवीर सिंह ने मीडिया के सामने ही भंसाली से पूछा भंसाली सर क्या आप इटली आ रहे हो? क्योंकि हर कोई आपको वहां देखना चाहता है. कम ऑन, अपना सामान पैक कर लो और कुछ दिन के लिए अपनी अगली फिल्म के लिए सोचना बंद कीजिए. हम जानते हैं आप बहुत कम ही पार्टी अटेंड करते हैं लेकिन इस शादी में आपको आना ही होगा क्योंकि आप ना होते तो हमारा प्यार ना होता सर.

साल 2013 में आई सुपरहिट फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला से ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने ही डायरेक्ट किया था. इसके बाद संजय ने दोनों को बाजीराव मस्तानी और पद्मावत मे कास्ट करके दोनों का करियर चमका दिया. आज यह दोनों ही बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान रखते है और बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों में शुमार किये जाते है.

बॉलीवुड की सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *